29.4 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमक्राईमनामापहलगाम आतंकी हमला: शवों को भेजने के लिए फ्लाइट शेड्यूल जारी!

पहलगाम आतंकी हमला: शवों को भेजने के लिए फ्लाइट शेड्यूल जारी!

इस कायराना हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है। वहीं शवों को ले जाने के लिए फ्लाइट शेड्यूल सामने आ गया है, जिसमें 25 मृतकों के नाम, उड़ान का विवरण, समय और गंतव्य की जानकारी दी गई है।   

Google News Follow
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर करके रख दिया है। इस हमले में जान गंवाने वाले लोगों के पार्थिव शरीर को विमान से उनके घरों को भेजा जाएगा। इस कायराना हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है। वहीं शवों को ले जाने के लिए फ्लाइट शेड्यूल सामने आ गया है, जिसमें 25 मृतकों के नाम, उड़ान का विवरण, समय और गंतव्य की जानकारी दी गई है।

फ्लाइट शेड्यूल के अनुसार, सुबह 11:30 बजे की उड़ानों से लेकर शाम 6:00 बजे तक की उड़ानों में कई लोग शामिल हैं। मृतक विनय नरवाल का पार्थिव शरीर फ्लाइट से नई दिल्ली; दिलीप देसाले, संजय लक्ष्मण लेले, अतुल श्रीकांत मौनी, हेमंत जोशी सुहार, सुमित परमार और यतीश परमार का मुंबई; बितेन अधिकारी और समीर गुहा का कोलकाता; एन. रामचंदरन का कोच्चि; दिनेश अग्रवाल का रायपुर (छत्तीसगढ़); नीरज उधवानी का जयपुर; जेएस चंद्र मौली का विशाखापट्टनम; सुशील नाथयाल का इंदौर; प्रशांत सतपति का भुवनेश्वर; तागे हेलविंग का गुवाहाटी; मधुसुदन राव का चेन्नई; भारत भूषण का बेंगलुरु; मंजू नाथराव का शिवमोग्गा; संतोष जगदाले और कश्तोब गनोवोते का पुणे पहुंचेगा।

इसके अलावा शलेष भाई, शुभम द्विवेदी, मनीष रंजन और सुदीप एन. के स्थान के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम हिल स्टेशन पर मंगलवार को आतंकियों ने हमला किया था। हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई और कई अन्य पर्यटक एवं स्थानीय लोग घायल हो गए। पूरे विश्व ने इस हमले की निंदा की है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस पर नजर बनाए हुए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली में मौजूद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ मंगलवार रात करीब 8:20 बजे श्रीनगर पहुंचे और उन्हें उपराज्यपाल, डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने आतंकवादी घटना के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। वह श्रीनगर के अस्पताल में घायल पर्यटकों और स्थानीय लोगों से भी मिलेंगे, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर: पहलगाम आतंकी हमले में सेवानिवृत्त बैंकर की भी गई जान!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें