28.5 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियापहलगाम आतंकी हमला: राशि खन्ना दुखी, बोलीं- मजबूत बनकर उभरेंगे!

पहलगाम आतंकी हमला: राशि खन्ना दुखी, बोलीं- मजबूत बनकर उभरेंगे!

इस हमले ने हमारे देश को प्रभावित किया है। मुझे उम्मीद है कि हम एक राष्ट्र के रूप में इससे लड़ेंगे और पहले से ज्यादा मजबूत होकर उभरेंगे।

Google News Follow
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में आक्रोश है। आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक, हर कोई इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा कर रहा है। इस कड़ी में मशहूर एक्ट्रेस राशि खन्ना ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है और लोगों से एकजुट होकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की।

मीडिया से बात करते हुए राशि खन्ना ने कहा, “मैं हिंसा की निंदा करती हूं। मैंने कुछ वीडियो देखे हैं और जो कोई भी उन्हें देखेगा, उसका दिल जरूर टूटेगा। इस हमले ने हमारे देश को प्रभावित किया है। मुझे उम्मीद है कि हम एक राष्ट्र के रूप में इससे लड़ेंगे और पहले से ज्यादा मजबूत होकर उभरेंगे।”

राशि खन्ना साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड का जाना-माना नाम है। उन्होंने 2013 में बॉलीवुड में जॉन अब्राहम की फिल्म ‘मद्रास कैफे’ के जरिए कदम रखा था। फिल्म में उन्होंने रूबी का किरदार निभाया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। 2014 में उन्होंने फिल्म ‘उहालु गुसागुसालदे’ से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया और 2018 में फिल्म ‘ईमैक्का नोडिगल’ से तमिल सिनेमा में अपनी शुरुआत की।

एक्टिंग करने के साथ-साथ राशि बेहतरीन गाना भी गाती हैं। वह तेलुगू भाषा में प्लेबैक सिंगिंग करती हैं।

उनके निजी जीवन की बात करें तो उनका जन्म 30 नवंबर 1990 को नई दिल्ली में हुआ था। वह 12वीं में स्कूल टॉपर रहीं। उन्होंने आगे की पढ़ाई दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन से की। उन्होंने यहां इंग्लिश में ग्रेजुएशन किया। उनके पिता राज कुमार खन्ना दिल्ली मेट्रो में काम करते हैं। वहीं उनकी मां सरिता खन्ना हाउस वाइफ हैं।

हाल ही में राशि ‘द साबरमती रिपोर्ट’ और ‘अरनमाई 4’ में नजर आई थीं। वह जल्द ही तेलुगु फिल्म ‘तेलुसु कडा’ में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें-

मुंबई के लोखंडवाला में रिहायशी इमारत में आग, एक महिला की मौत!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें