29.4 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमदेश दुनियापहलगाम आतंकी हमला: दुखी अर्जुन बिजलानी ने लिया महत्वपूर्ण फैसला!

पहलगाम आतंकी हमला: दुखी अर्जुन बिजलानी ने लिया महत्वपूर्ण फैसला!

अर्जुन ने कहा, "मैं कई म्यूजिक वीडियो बना चुका हूं, जो छोटी-छोटी कहानियों को सुनाते हैं। यह अभिनय के प्रति मेरे जुनून को जिंदा रखता है।

Google News Follow
टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और ‘खतरों के खिलाड़ी’ के विजेता अर्जुन बिजलानी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की। इस दौरान उन्होंने पहलगाम हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि वो आहत हैं और वर्तमान हालात को देखते हुए म्यूजिक वीडियो ‘जा उसका हो जा’ को प्रमोट न करने का फैसला किया है।

बिजलानी अपने म्यूजिक वीडियो का प्रचार करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर प्रमोशन न करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा, “मैं अपने म्यूजिक वीडियो के प्रमोशन में समय देना चाहता था, लेकिन देश में मौजूदा हालात की वजह से ऐसा न करने का फैसला लिया। हालात सामान्य हो जाएं तो हम ‘जा उसका हो जा’ गाने को बेहतर तरीके से प्रमोट करेंगे।”

15 से अधिक म्यूजिक वीडियो में काम कर चुके अभिनेता ने बताया कि इसमें काम करने से उन्हें अपने स्किल से जुड़े रहने में मदद मिलती है और अपने प्रदर्शन और रचनात्मकता के नए आयाम तलाशने का भी मौका मिलता है। म्यूजिक वीडियो उनके अभिनय के प्रति जुनून को जिंदा रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अर्जुन ने कहा, “मैं कई म्यूजिक वीडियो बना चुका हूं, जो छोटी-छोटी कहानियों को सुनाते हैं। यह अभिनय के प्रति मेरे जुनून को जिंदा रखता है। वास्तव में यह 4 या 5 मिनट की अवधि में तैयार एक छोटी फीचर फिल्म की तरह है, जिसमें आप प्रदर्शन करते हैं। मुझे लगता है कि इस तरह से कही गई कहानी के म्यूजिक वीडियो को लोग और भी पसंद करते हैं।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता अर्जुन बिजलानी को ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’, ‘मिले जब हम तुम’, ‘मेरी आशिकी तुम से ही’, ‘नागिन’ और ‘इश्क में मरजावां’ जैसे लोकप्रिय टीवी शो में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उन्हें पिछली बार टीवी शो ‘प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति’ में देखा गया था और हाल ही में वह ‘लाफ्टर शेफ्स’ में नजर आए थे।

बिजलानी ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 14’ समेत कई शो को होस्ट भी कर चुके हैं। अर्जुन ने रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 11वें सीजन में भाग लिया और विजेता भी रहे।

 
यह भी पढ़ें-

भारतीय नौसेना ने की एंटी-शिप फायरिंग, कहा किसी भी मुकाबले के लिए तैयार​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें