29.2 C
Mumbai
Thursday, July 9, 2026
होमक्राईमनामादिल्ली में दर्दनाक हादसा: युवकों ने लड़की को 10 किमी तक घसीटा

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: युवकों ने लड़की को 10 किमी तक घसीटा

दिल्ली पुलिस ने कार सवार 5 लड़कों को हिरासत में लिया।

Google News Follow

Related

दिल्ली के कंझावला में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल शराब के नशे में धुत पांच युवक अपनी कार से एक युवती को करीबन 10 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। वहीं युवती कार में फंसी रही। युवती की हालत यह हो गई कि उसकी सारी हड्डियां चकनाचूर हो गई और उसके तन पर एक भी कपड़ा नहीं बचा। युवती के दोनों पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह कुचल गए। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इसे देश की सबसे बड़ी सड़क दुर्घटना बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 23 साल की एक लड़की स्कूटी से अपने घर वापस जा रही थी। तभी एक बलेनो कार में पांच लड़के सवार थे। उनकी कार से स्कूटी का एक्सीडेंट किया, जिसके बाद कार करीब 10 किलोमीटर तक लड़की को सुल्तानपुर पूरी से कंझावला इलाके तक घसीट कर ले गई, जिसमें लड़की के सारे कपड़े शरीर से अलग हो गए और शरीर में काफी चोट आई, जिसके कारण लड़की की मौके पर ही मौत हुई।

सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनकी कार जब्त कर ली है युवती के शव की पोस्टमार्टम प्रक्रिया चल रही है। आरोपी युवकों का कहना है कि वह शराब के नशे में थे और कार में तेज आवाज में गाने चला रखे थे। वहीं कंझावला के जोंटी गांव के पास एक राहगीर ने लड़की की लाश को कार के नीचे फंसे हुए देखा कॉल की और पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी।

ये भी देखें 

रक्षक बना भक्षक: आईआईटी में पढ़ने वाली युवती से पुलिसकर्मी ने की छेड़छाड़​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,136फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें