28 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
होमदेश दुनियाजब दाऊद और सईद के सवाल पर पाक अफसरों के मुंह पर...

जब दाऊद और सईद के सवाल पर पाक अफसरों के मुंह पर लगे ताले !

इंटरपोल की महासभा में शामिल होने आये प्रतिनिधियों से पूछे सवाल 

Google News Follow

Related

पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल की बोलती उस समय बंद हो गई जब उनसे पूछा गया कि दाऊद और सईद को भारत को कब सौंप रहे हो। इंटरपोल की 90 वीं महासभा का आयोजन इस बार भारत में हो रहा है। इसका आयोजन 25 साल बाद दिल्ली के प्रगति मैदान में किया गया। इस महासभा में पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल में आया हुआ है। बता दें कि इस महासभा में  195 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस महासभा की शुरुआत पीएम मोदी ने की और समापन  गृहमंत्री अमित से ने किया।
इसी महासभा में पत्रकारों ने पाकिस्तान के प्रतिनिधियों सवाल किया कि वे यानी पाकिस्तान दाऊद इब्राहिम और लश्कर ए तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद को भारत के हवाले कब करने वाले हैं। यह सवाल सुनते ही पाकिस्तान की सबसे बड़ी जांच एजेंसी फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के अफसरों को सांप सूंघ गया।
इससे पहले जब मीडिया कर्मियों ने जब इस एजेंसी के डायरेक्टर जनरल मोहसिन बट से बात करने कि कोशिश की तो उन्होंने इससे पल्ला झाड़ते हुए  कुछ कहने से इंकार कर दिया। इसके बावजूद पत्रकार ने यह पूछ ही लिया कि की आखिर पाकिस्तान भारत के दुश्मन  दाऊद और सईद को कब सौंपेगा। यह सवाल सुनते ही पाकिस्तानी अफसर बगले झांकने लगे। कोई भी जवाब देने इंकार कर दिया और उठ कर चले गए।
ये भी पढ़ें

 

सिर्फ भारत में ही नहीं विदेशों में भी मनाई जाती है दीपावली

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश: ​7​​ लोगों की मौत​, बचाव व राहत कार्य में जुटी टीमें ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,194फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें