28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमक्राईमनामापाकिस्तान: पहचान पत्र देखकर 9 लोगों की गोली मारकर हत्या!

पाकिस्तान: पहचान पत्र देखकर 9 लोगों की गोली मारकर हत्या!

यात्रियों को बस से उतारकर मारी गई गोलियां!

Google News Follow

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अज्ञात बंदूकधारियों ने पहचान पत्रों की जांच करने के बाद नौ यात्रियों को अगवा कर गोली मार दी। यह घटना बलूचिस्तान के झोब जिले में घटी, जहां कलेता से लाहौर जा रही एक बस को बीच रास्ते में रोककर यात्रियों की पहचान की गई और उनमें से पंजाब प्रांत के 9 लोगों को उतारकर हत्या कर दी गई।

पाकिस्तानी मीडिया चैनल जीओ की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना पाकिस्तान के N-40 राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। सशस्त्र हमलावरों के एक समूह ने बस को रोका, और यात्रियों से पहचान पत्र दिखाने को कहा। जिन यात्रियों की पहचान पंजाब प्रांत के मंडी बहाउद्दीन, गुजरांवाला और वज़ीराबाद के निवासी के रूप में हुई, उन्हें बंदूक के बल पर अगवा कर लिया गया।

लगभग एक से डेढ़ घंटे के भीतर सभी नौ शव नज़दीकी पहाड़ी इलाके में एक पुल के नीचे मिले। सभी को बेहद करीब से गोलियां मारी गई थीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। झोब के उपायुक्त हबीबुल्ला मुसाखेल ने बताया कि हमलावरों की संख्या 10 से 12 के बीच थी। उन्होंने सुरक्षाबलों पर रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) और ऑटोमैटिक हथियारों से हमला किया, फिर भागने में सफल हो गए। हालांकि, सुरक्षा बलों ने उनका पीछा किया, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पाकिस्तान सरकार और बलूचिस्तान प्रशासन ने इस घटना को एक सुनियोजित आतंकवादी हमला करार दिया है और इसकी कड़ी निंदा की है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरा शोक जताया है और आश्वासन दिया है कि हमलावरों को जल्द पकड़कर कड़ी सजा दी जाएगी। सरकार की ओर से पहले ही N-70 मार्ग पर रात के समय यात्रियों की आवाजाही पर रोक लगाई गई थी, साथ ही सुरक्षा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOPs) भी लागू थीं। इसके बावजूद इतनी बड़ी चूक होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, अतीत में इस प्रकार की घटनाएं बलूच अलगाववादी आतंकियों से जुड़ी रही हैं, जो अक्सर पंजाब प्रांत से आने वाले लोगों को निशाना बनाते हैं। यह हमला भी उसी पैटर्न का प्रतीत होता है।

ध्यान देने वाली बात है कि इसी वर्ष 22 अप्रैल को भारत के पहलगाम (कश्मीर) में भी इसी प्रकार की घटना हुई थी, जहां आतंकियों ने हिंदू पर्यटकों की पहचान जांच कर उनका नरसंहार किया था। बलूचिस्तान में हुई इस क्रूर घटना ने पाकिस्तान में बढ़ती असुरक्षा, प्रशासनिक विफलता और अलगाववादी हिंसा को फिर से उजागर कर दिया है। फिलहाल, पूरे इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढ़ें:

सावन का पहला दिन: सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना

टेनिस खिलाडी हत्या मामला: गिरफ्तार पिता ने किया हत्या का खुलासा !

अफगानिस्तान में 6 साल की बच्ची की शादी से सनसनी; तालिबान ने भी कह दिया रुक जाओ!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें