29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाजयशंकर के बयान से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, कहा-आईटी में है एक्सपर्ट ...

जयशंकर के बयान से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, कहा-आईटी में है एक्सपर्ट    

दुनिया भारत को आईटी में एक्सपर्ट मानती है। जबकि पाकिस्तान को दुनिया अन्तरराष्ट्रीय आतंकवाद (international terrorism) में एक्सपर्ट मानती है।

Google News Follow

विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान से पाकिस्तान को मिर्ची लग गई। इसके बाद पाकिस्तान ने जयशंकर के बयान को झूठा करार देते हुए कहा कि वह खुद आतंकवाद से पीड़ित है। ऐसे में भारत का बयान गैर जिम्मेदराना है। अपनी बौखलाहट में पाकिस्तान ने भारत पर कई झूठे आरोप भी लगाए। गौरतलब है की एस जयशंकर ने सोमवार गुजरात में यह बयान दिया था।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दुनिया भारत को (information technology) आईटी में एक्सपर्ट मानती है। जबकि पाकिस्तान को दुनिया (आईटी) अन्तरराष्ट्रीय आतंकवाद (international terrorism) में एक्सपर्ट मानती है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन करता है वैसा कोई भी देश नहीं करता है। उन्होंने आगे कहा कि सभी जानते है कि कैसे पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचता है।

इस दौरान विदेश मंत्री ने कहा कि 26 /11 के बाद से हमें यह समझने की जरूरत है कि ऐसे व्यवहार का भारत में समर्थन नहीं किया जा सकता है। उन्होंने चेतावनी वाले लहजे में कहा कि अगर कोई ऐसा करता है तो वह अंजाम भी भुगतने के लिए तैयार रहे। एस जयशंकर के बयान के बाद पाकिस्तान बौखला गया। इसके बाद उसने भारत पर कई झूठे आरोप भी लगाए।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि भारत पाकिस्तान पर आतंकवाद का ठीकरा फोड़कर दुनिया को गुमराह करने का काम कर रहा है। बयान में कहा गया है कि इस तरह के बयान गैर जिम्मेदराना है जिसकी हम निंदा करते हैं। बयान में पाकिस्तान ने यह भी दावा किया भारत अपनी धरती से आतंकवाद का समर्थन करता हैं। इतना ही पाकिस्तान ने यह भी आरोप लगाया कि भारत उनके खिलाफ साजिश भी रचता है।

पाकिस्तान आतंक का पोषक है। जम्मू कश्मीर में हर होने आतंकी हमले पाकिस्तान से प्रशिक्षित होते है। मासूमों को अपना निशाना बनाते हैं। बावजूद इसके पाकिस्तान का इंकार हार बार ऐसे ही होता है। पुलवामा हमला और मुंबई हमला इसके जीता जागता उदाहरण हैं।

ये भी पढ़ें      

दहेज़ की बलि चढ़ी विवाहित, 8 माह की मासूम ने क्या बिगाड़ा था ?

स्वदेश निर्मित ‘​प्रचंड​​’ हेलीकॉप्टर​ ​भारतीय वायुसेना में शामिल​ !​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें