28 C
Mumbai
Friday, March 6, 2026
होमदेश दुनिया​30 लाख लोग हुए बेघर, 343 बच्चों समेत 937 लोगों की मौत

​30 लाख लोग हुए बेघर, 343 बच्चों समेत 937 लोगों की मौत

सिंध में 784 ​प्रतिशत​​ और बलूचिस्तान में 496 ​प्रतिशत​​ ज्यादा बारिश हुई है​|​​ अचानक हुई तेज बारिश से बाढ़ आ गई। विशेष रूप से दक्षिण पाकिस्तान में सिंध प्रांत के 23 जिलों को प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित घोषित किया गया है।

Google News Follow

Related

पाकिस्तान सरकार ने देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। पाकिस्तान के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है​| इस बाढ़ में अब तक 937 लोगों की मौत हो चुकी है​| इसमें 343 बच्चे शामिल हैं। देश में 30 लाख लोग बेघर हो गए हैं।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सबसे ज्यादा 306 लोगों की मौत हुई है। 14 जून के बाद से, इस क्षेत्र में कई बार भारी बारिश हुई है और विभिन्न दुर्घटनाओं में लोगों की जान चली गई है। पाकिस्तान में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन विभाग के आंकड़ों ने इस दौरान मरने वालों की संख्या जारी की है​|

इस बाढ़ से बलूचिस्तान में अब तक कुल 234 लोगों की मौत हो चुकी है​, जबकि खैबर-पख्तूनख्वा में 185 और पंजाब प्रांत में 165 लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 37 लोगों की मौत हुई है और गिल्ट-बाल्टिस्तान में कुल नौ लोगों की मौत हुई है​|आपदा प्रबंधन विभाग के आंकड़ों के ​अनुसार पाकिस्तान में अगस्त महीने में 166.8 मिमी बारिश हुई है|​​ इस क्षेत्र में औसत वर्षा 48 मिमी है। हालांकि इस साल बारिश में 241 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

सिंध और बलूचिस्तान सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। डॉन अखबार ने खबर दी है कि सिंध में 784 प्रतिशत​​ और बलूचिस्तान में 496 प्रतिशत​​ ज्यादा बारिश हुई है|​​ अचानक हुई तेज बारिश से बाढ़ आ गई। विशेष रूप से दक्षिण पाकिस्तान में सिंध प्रांत के 23 जिलों को प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित घोषित किया गया है।

 यह भी पढ़ें-​

शिक्षक भर्ती घोटाला: पार्थ चटर्जी के करीबी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,052फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें