31.9 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमदेश दुनियाभारत ने पाकिस्तान के शहबाज सरकार का ट्विटर अकाउंट किया बैन  

भारत ने पाकिस्तान के शहबाज सरकार का ट्विटर अकाउंट किया बैन  

पीएफआई का समर्थन करने पर भारत सरकार की कार्रवाई  

Google News Follow

 भारत ने पाकिस्तान के शहबाज सरकार का ट्विटर अकाउंट बैन कर दिया। भारत ने यह कदम  पीएफआई के समर्थन में किये गए ट्वीट के बाद उठाया है। बता दें कि पीएफआई को भारत सरकार ने पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया। भारत ने यह कार्रवाई संगठन द्वारा जारी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए की। पीएफआई के कई ठिकानों पर छापेमारी के बाद यहां कई आपत्ति जनक चीजें  बरामद हुई थी। जिसके बाद भारत ने पीएफआई के के खिलाफ कड़े कदम उठाये।

भारत सरकार द्वारा पीएफआई पर लगाए गए प्रतिबंध पर कई इस्लामिक देशों ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इसी कड़ी में पाकिस्तान का कनाडा स्थित दूतावास के ट्वीटर हैंडल एक ट्वीट  सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद लोगों इस पर खूब बहस भी हुई थी। दूतावास ने पीएफआई पर बैन के लिए भारत का विरोध किया था। जबकि पीएफआई के सपोर्ट में कई तरह की बातें लिखी गई थी। माना जा रहा है कि भारत सरकार ने यह कार्रवाई  इसी वजह से की है।
इस ट्ववीट में लिखा गया था कि भाजपा शासित राज्यों में हिरासत में लेने के नाम पर बड़े पैमाने गिरफ्तारियां हो रही हैं। इस तरह से पीएफआई को भारत सरकार निशाना बना रही है। जो लोकतंत्र का हनन है। इस निरंकुश व्यवस्था के तहत ऐसी कार्रवाई अपेक्षित थी। हालांकि भारत की पाकिस्तान पर यह पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले भी 55 पाकिस्तानी यूट्यूब को भारत ने आपत्तिजनक कंटेंट परोसने पर बैन कर दिया था।
ये भी पढ़ें   

 

कमर्शियल सिलेंडरों की कीमत में 25 रुपये की कमी​ !

​​यह ​SP​​ कौन है?, अशोक गहलोत का सोनिया दौरे से छिड़ी बहस !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें