31 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमक्राईमनामापाकिस्तान: क्वेटा शहर के बारेच मार्केट में आईईडी विस्फोट, तीन की मौत,...

पाकिस्तान: क्वेटा शहर के बारेच मार्केट में आईईडी विस्फोट, तीन की मौत, 21 घायल!

सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर और घटना की जांच शुरू कर दी गई। अस्पताल के सूत्रों ने पुष्टि की है कि 21 गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए लाया गया है।

Google News Follow
बलूचिस्तान की प्रांतीय राजधानी क्वेटा में गुरुवार को एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम 21 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की कि विस्फोटक क्वेटा शहर के बारेच मार्केट के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल में लगाए गए थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका उस समय हुआ जब बाजार में लोगों की भीड़ होती है और सभी दुकानें खुली होती हैं। बारेच मार्केट को क्वेटा में ईरानी उत्पादों का सबसे बड़ा बाजार माना जाता है। यह नेशनल डेटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी (एनएडीआरए) और क्वेटा डेवलपमेंट अथॉरिटी पार्क के पास स्थित है।

सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर और घटना की जांच शुरू कर दी गई। अस्पताल के सूत्रों ने पुष्टि की है कि 21 गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए लाया गया है।

अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा, “21 गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए लाया गया और दो शव अस्पताल में लाए गए।” उन्होंने आगे बताया कि घायलों में से एक की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या तीन हो गई। अस्पताल सूत्रों के अनुसार हताहतों की संख्या में और वृद्धि होने की आशंका है, क्योंकि घायलों की हालत गंभीर है।

किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बाजार में मौजूद स्थानीय लोगों ने पुष्टि की है कि विस्फोट एक पुलिस गाड़ी के पास हुआ। बलूचिस्तान प्रांत सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किए गए आतंकी हमलों की चपेट में है। प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ऐसे हमलों का नेतृत्व कर रहा है।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि निहत्थे लोगों पर कायराना हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-

यूएन ने पाक से की अपील, बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की हो रिहाई, शांतिपूर्ण आंदोलनों का दमन रोके!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें