पाक: ​नमाज पढ़ते समय मस्जिद में धमाका​: पेशावर थर्राया, कई लोगों की मौत​ !

बम धमाका खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर के पुलिस लाइन इलाके में एक मस्जिद में उस वक्त हुआ, जब दोपहर की नमाज पढ़ी जा रही थी।

पाक: ​नमाज पढ़ते समय मस्जिद में धमाका​: पेशावर थर्राया, कई लोगों की मौत​ !

Pak: Blast in mosque while offering Namaz: Peshawar shook, many people died!

पाकिस्तान के प्रमुख शहरों में से एक पेशावर की एक मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ है। पाकिस्तानी मीडिया ने बताया कि इस बम विस्फोट में मस्जिद का एक हिस्सा गिर गया और कई लोग घायल हो गए। बम धमाका खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर के पुलिस लाइन इलाके में एक मस्जिद में उस वक्त हुआ, जब दोपहर की नमाज पढ़ी जा रही थी।

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, विस्फोट के सही​​ कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी सामने आई है कि इस बम विस्फोट में कम से कम 35 लोग घायल हुए हैं|​​ बम धमाके की सूचना मिलते ही बचाव दल और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं​ ​|​ ​

इस हमले से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं और ये हमले की तीव्रता को दर्शाता है|​ ​घायलों को इलाज के लिए पेशावर के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।​ ​जानकारी सामने आ रही है कि घायलों में कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-

इम्यूनिटी को आयरन जितना मजबूत बनाते हैं ये 5 फूड्स…

हिंडनबर्ग के आरोपों पर अडानी ग्रुप का जवाब, समूह ने इस रिपोर्ट को झूठा करार दिया!

Exit mobile version