29.6 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियापाकिस्तान ने 100 साल तक भारत के साथ शांति से रहने का...

पाकिस्तान ने 100 साल तक भारत के साथ शांति से रहने का बनाया प्लान  

Google News Follow

पाकिस्तान ने भारत के साथ 100 साल तक शांति से रहने का निर्णय लिया है। पाकिस्तान ने इस संबंध में एक नई पॉलिसी बनाई है जिसमें विवादित मुद्दों को किनारा करते हुए शांति पूरक रिश्तों , व्यापार सहित कई मामलों की बात की गई है। इसमें कश्मीर का मुद्दा भी शामिल है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान कल यानि शुक्रवार को इस पॉलिसी को रिलीज करेंगे।

भारत द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में बड़ा बदलाव आया गया था। पाकिस्तान ने कहा था कि जब तक जम्मू कश्मीर को लेकर कोई हल नहीं निकल जाता तब तक भारत के साथ को कारोबार नहीं होगा। हालांकि , इस पॉलिसी में जम्मू कश्मीर को लेकर कहा गया है कि संबंधित समस्या को हल करने के लिए बातचीत चल है।

बता दें कि भारत लगातार पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध और दोस्ताना रवैया रखने की बात करता आया है। लेकिन भारत का कहना है कि इसके लिए जरूरी है की पहले सीमा पार से आतंकी गतिविधियों को बंद किया जाए। लेकिन पाकिस्तान इस पर कभी गंभीरता से विचार नहीं किया। अब जबकि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बेहद ख़राब हो गई है तो भारत के साथ कारोबार को सामान्य करने की बात कर रहा है।  हालांकि पाकिस्तान के फितरत हमेशा से दो मुंही रही है। एक ओर रिश्तों को सामान्य करने की बात करता है तो दूसरी ओर सीमा पार से आतंकी गतिविधियों को भी बढ़ावा देता रहा है।

ये भी पढ़ें

मध्य प्रदेश में बिना टेस्ट के वृद्ध महिला की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

नेपाल सीमा से सटे भारतीय इलाकों में मस्जिद और मदरसों की आई ”बाढ़”   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें