पाक PM ने भारत के विदेश नीति की तारीफ की, इमरान की कुर्सी पर खतरा!

पाक PM ने भारत के विदेश नीति की तारीफ की, इमरान की कुर्सी पर खतरा!

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के तेवर बदले हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने भारत की विदेश नीति की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने  कहा कि भारत की विदेश नीति लोगों की भलाई के लिए है और वह स्वतंत्र है। इमरान खान को एक वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है। इमरान खान एक रैली को सम्बोधित करते हुए अपने समर्थकों से कहा कि उनकी विदेश नीति पाकिस्तान के लोगों के पक्ष में होगी।

 

बता दें कि इमरान खान के खिलाफ पाकिस्तान में विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाने वाला है। इमरान खान एक और अविश्वास प्रस्ताव आने से पहले अपने समर्थन में रैली कर रहे थे। इसी दौरान यह बात कही थी। इससे पहले भी 8 मार्च को इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। वहीं, खबरों में कहा गया है कि पाकिस्तान सेना इमरान खान से इस्तीफा देने को कहा गया है। उन्हें वीडियो में यह कहते सुना जा सकता वही कि, मैं आज हिंदुस्तान को दाद देता हूं (आज, मैं भारत को सलाम करता हूं)। उन्होंने हमेशा एक स्वतंत्र विदेश नीति बनाए रखी है। पाकिस्तान विपक्षी पार्टियों की आलोचना झेल रहे इमरान खान ने कहा कि भारत क्वाड का सदस्य है. इतना ही नहीं इस संगठन का संयुक्त राज्य अमेरिका भी सदस्य है। लेकिन भारत अभी भी खुद को न्यूट्रल कहता आ रहा है। उन्होंने कहा कि रूस पर कई प्रतिबंध है इसके बावजूद भारत रूस से तेल आयात कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ऐसा इसलिए कर रहा है, क्योंकि उसकी विदेश नीति अपने लोगों के लिए है जो स्वतंत्र है। हालांकि इमरान खान की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं, खबरों में कहा गया है कि पाकिस्तान सेना इमरान खान से इस्तीफा देने को कहा गया है। ऐसा होता है तो  पाकिस्तान में एक बार फिर सेना   के हाथों में सत्ता की कमान चली जाएगी।

 ये भी पढ़ें 

COVID-19: भारत को WHO ने किया सतर्क, एशिया-यूरोप में बढ़ रहे मामले  

World Taekwondo Championship: तीन सगी बहनों ने रचा इतिहास

Exit mobile version