33 C
Mumbai
Sunday, November 15, 2026
होमदेश दुनियाWorld Taekwondo Championship: तीन सगी बहनों ने रचा इतिहास

World Taekwondo Championship: तीन सगी बहनों ने रचा इतिहास

विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022 के लिए महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 21 से 24 फरवरी तक सीनियर वर्ग अंडर-30 के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया था।

Google News Follow

हरियाणा की बेटियां भी खेलों में देश का परचम लहरा रही हैं। गुरुग्राम जिले के वजीराबाद गांव की तीन सगी बहनें विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता 21 से 24 अप्रैल तक दक्षिण कोरिया के गोयांग शहर में आयोजित की जाएगी।

इस चैंपियनशिप के लिए तीन बहनें प्रिया, गीता और रितु का चयन हुआ है। पहले भी इन तीनों बहनें कई बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर कई बार पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं। अब तीनों बहनें तैयारियों के लिए प्रैक्टिस में जुट गई हैं।

विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022 के लिए महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 21 से 24 फरवरी तक सीनियर वर्ग अंडर-30 के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया था। इसमें देशभर के 1050 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस ओपन चयन प्रक्रिया में गुरुग्राम के वजीराबाद की रहने वाली तीनों बहनों ने अपनी-अपनी श्रेणी में अपना स्थान पक्का किया।

गुरुग्राम जिले वजीराबाद निवासी जितेंद्र सिंह की तीन बेटियों के अलावा एक और छोटी बहन लवली और छोटा भाई लक्ष्य है।ये दोनों भी बेसबॉल और सॉफ्टबॉल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। बड़ी बेटी प्रिया बीपीएड की प्रथम वर्ष, दूसरे नंबर की बेटी गीता बीएससी द्वितीय वर्ष और रितु कक्षा 12वीं की छात्रा है।

पिता जितेंद्र सिंह ने बताया कि दूसरे नंबर की बेटी गीता वर्ष 2018 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। साउथ एशिया गेम्स 2019 में रजत पदक जीत कर भारत का नाम रोशन कर चुकी है। छोटी बेटी रितु भी 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। राष्ट्रीय स्तर पर भी कई बार पदक जीती है। बड़ी बेटी प्रिया ओपन इंटरनेशनल चैंपियनशिप में कई बार देश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीत चुकी है। प्रिया ऑल इंडिया यूनिवसिर्टी चैंपियनशिप में भी पदक जीत चुकी हैं।

यह भी पढ़ें-

बीरेन सिंह दोबारा बने मणिपुर के CM

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें