30.4 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमक्राईमनामाPakistan Terror Attack: 8 जवानों सहित 9 आतंकियों की मौत, टीटीपी ने ली...

Pakistan Terror Attack: 8 जवानों सहित 9 आतंकियों की मौत, टीटीपी ने ली जिम्मेदारी!

सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए हैं|

Google News Follow

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक आर्मी बेस पर सोमवार को आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के 8 जवान शहीद हो गए और 9 आतंकी मारे गए|इससे पहले 24 अक्टूबर को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने देश के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक ऑपरेशन के दौरान दो आत्मघाती हमलावरों और एक वरिष्ठ आतंकवादी सहित नौ आतंकवादियों को मार गिराया था।

पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को यह जानकारी दी थी|सेना की मीडिया विंग के मुताबिक, खुफिया जानकारी के आधार पर बुधवार देर रात प्रांत के बाजौर जिले में ऑपरेशन चलाया गया|

9 आतंकी ढेर: इस भीषण मुठभेड़ में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के जवानों ने नौ आतंकियों को मार गिराया। मीडिया विंग ने एक बयान में कहा कि मारे गए आतंकवादियों में दो आत्मघाती हमलावर और एक प्रमुख आतंकवादी समूह का नेता शामिल है।इसमें कहा गया है कि मारे गए आतंकवादी सुरक्षा बलों और नागरिकों पर कई हमलों में शामिल थे।

सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए हैं|हालांकि, इलाके से अन्य आतंकियों के खात्मे के लिए ऑपरेशन जारी है| इस्लामाबाद स्थित थिंक टैंक सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज (सीआरएसएस) द्वारा जारी तीसरी तिमाही की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल की 1523 की तुलना में इस साल की केवल तीन तिमाहियों में 1534 मौतें हुई हैं।

तीसरी तिमाही में दर्ज की गई 328 घटनाओं में नागरिकों, सुरक्षाकर्मियों और अपराधियों सहित कुल 722 लोग मारे गए। 615 लोग घायल हुए हैं|बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत आतंकवादी हमलों से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

यह भी पढ़ें-

नासिक वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, चिपलून की फैक्ट्री से 80 लाख की अवैध खैर जब्त!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें