पाकिस्तान यूएस-ईरान वार्ता की मेजबानी का बिल चुकाने में असमर्थ

पाकिस्तान यूएस-ईरान वार्ता की मेजबानी का बिल चुकाने में असमर्थ

Pakistan unable to pay bill for hosting US-Iran talks

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आयोजित अमेरिका-ईरान की युद्धविराम वार्ता के बाद पाकिस्तान ने फिर वह कर दिखाया है, जिसके लिए वह प्रसिद्ध है। पाकिस्तान इस मेजबानी के लिए पंजीकृत होटल की बकाया राशी चुकाने में असमर्थ रहा है, इससे पाकिस्तान की कूटनीतिक छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 10 से 12 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित इस उच्च-स्तरीय बैठक की मेजबानी पाकिस्तान ने क्षेत्रीय मध्यस्थ के रूप में अपनी भूमिका प्रदर्शित करने के उद्देश्य से की थी, लेकिन कार्यक्रम के बाद सामने आए घटनाक्रम ने उलटे पाकिस्तान की इज्जत उछाल दी है।

पाकिस्तान सरकार वार्ता के लिए चुने गए प्रतिष्ठित ‘सेरेना होटल इस्लामाबाद’ का बकाया भुगतान नहीं कर सकी, जिसके बाद होटल प्रबंधन को हस्तक्षेप करना पड़ा। बताया जा रहा है कि होटल के स्वामित्व से जुड़े आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क को अंततः खर्चों का निपटान करना पड़ा।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब पाकिस्तान खुद को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक सक्षम मध्यस्थ के रूप में स्थापित करने का प्रयास कर रहा था। इस बैठक को वाशिंगटन और तेहरान के बीच संवाद को आगे बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा था। हालांकि, भुगतान से जुड़ी इस घटना ने पाकिस्तान की प्रशासनिक और वित्तीय क्षमता की पोलखोल की है।

एक बुनियादी प्रशासनिक विफलता बताते हुए कहा कि इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन के दौरान साधारण परिचालन खर्चों का प्रबंधन न कर पाना एक राष्ट्र के तौर पर शर्मिंदगी का विषय है।

बता दें की आर्थिक दृष्टि से भी पाकिस्तान इस समय चुनौतियों का सामना कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की निगरानी में चल रहे आर्थिक कार्यक्रम के बीच देश में मुद्रास्फीति दर लगभग 7 से 9 प्रतिशत के बीच बताई जा रही है। ऐसे में इस तरह की घटनाएं पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति और उसकी कूटनीतिक महत्वाकांक्षाओं के बीच असंतुलन को उजागर करती हैं।

विश्लेषकों का मानना है कि जिस आयोजन के जरिए पाकिस्तान खुद को शांति स्थापित करने वाले देश के रूप में प्रस्तुत करना चाहता था, वही अब उसकी साख पर सवाल उठाने का कारण बन गया है। फिलहाल, इस मामले पर पाकिस्तान सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें:

प्रकृति का तोहफा इमली, पेट ठीक करे वजन घटाने में असरदार

सैकड़ों लड़कियों का यौन शोषण करने वाला मोहम्मद अयाज गिरफ्तार !

आई-पैक सह-संस्थापक विनेश चंदेल की गिरफ्तारी के बाद प्रतीक जैन के परिजनों को समन

7 साल बाद भारत पहुंचा ईरानी कच्चा तेल; भारतीय जहाजों पर ‘कोई टोल नहीं’

Exit mobile version