नए भारत की पाकिस्तान नीति स्पष्ट है, पाकिस्तान की खुरापात को नजरअंदाज किए बिना हर हमलें का जवाब देना। हालांकि पाकिस्तान की भारत नीति में बदलाव अभी नहीं आया है, पाकिस्तानी रक्षा मंत्री हमेशा की तरह गीदड़ भभकी दे रहे है। इस बार भी पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भविष्य के संघर्ष में भारत के भीतर गहराई तक हमला करने की धमकी देते हुए कोलकाता तक हमला करने की बात की है।
सियालकोट में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ख्वाजा आसिफ ने कहा, “अगर भारत इस बार कोई फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन करने की कोशिश करता है, तो इंशाअल्लाह हम इसे कोलकाता तक ले जाएंगे।” हालांकि, उन्होंने अपने इस दावे के समर्थन में कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया।
आसिफ यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि अगला संघर्ष सीमावर्ती इलाकों तक सीमित नहीं रहेगा।उन्होंने कहा, “अगर उन्होंने फिर कोशिश की, तो उन्हें पिछले साल से भी ज्यादा अपमान झेलना पड़ेगा। इस बार लड़ाई 200-250 किलोमीटर तक सीमित नहीं रहेगी, हम उनके घरों में घुसकर मारेंगे।”
Pakistani Defense Minister Khawaja Asif has issued another threat, specifically mentioning Kolkata.
He claims:
"They [plan] some kind of false-flag operation through their own men or through the Pakistanis in their detention by planting bodies somewhere and claiming they were… pic.twitter.com/QYKeWe3wCb— OsintTV 📺 (@OsintTV) April 4, 2026
पाकिस्तान की ओर से इस तरह की बयानबाज़ी पहले भी सामने आती रही है, लेकिन इस बार कोलकाता जैसे बड़े भारतीय शहर का नाम लेने से मामले ने नई गंभीरता ले ली है। हालांकि, पाकिस्तान की ओर से ‘फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन’ के दावों को लेकर कोई ठोस आधार या साक्ष्य सामने नहीं आया है।
बता दें की इससे पहले भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त रह चुके अब्दुल बासित भी ऐसी धमकियां भर चुके है। उन्होंने पाकिस्तानी नेशनल टेलीविज़न पर कहा था की अगर अमेरिका पाकिस्तान पर हमला करता है, तो पकिस्तान को भारत पर हमला करना होगा। उस समयअब्दुल बासित ने भारत के नई दिल्ली और मुंबई शहरों का नाम लेते हुए धमकी दी थी।
भारत का कड़ा जवाब:
पाकिस्तानी मंत्री के बयान से पहले ही भारत ने सख्त रुख साफ कर दिया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चेतावनी दी थी कि किसी भी “दुस्साहस” का जवाब “अभूतपूर्व और निर्णायक” होगा। केरल में एक कार्यक्रम के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा, “मैं बताना चाहता हूं कि ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है। अगर पाकिस्तान इस तरह की हरकतें दोहराता है, तो हमारी सेनाएं ऐसा जवाब देंगी जिसे वे कभी नहीं भूलेंगे।”
इस बीच, पाकिस्तान के पश्चिमी मोर्चे पर भी तनाव बना हुआ है। अफगानिस्तान में तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी बलों ने काबुल, कंधार और पक्तिका जैसे इलाकों में हवाई हमले किए हैं, जिनमें नागरिक ठिकानों को नुकसान पहुंचा।
फिलहाल भारत की ओर से ख्वाजा आसिफ के ताजा बयान पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन दोनों देशों के बीच बढ़ती कड़ी बयानबाज़ी ने एक बार फिर हालात को संवेदनशील बना दिया है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इस तरह के बयान आने वाले समय में कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर तनाव को और बढ़ा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
गर्मियों में ककड़ी दे शीतलता, तन-मन स्वस्थ रखें बीमारियों से दूर!
पुदीना से पाएं पाचन, ऊर्जा और इम्युनिटी को मजबूती, गर्मियों से देता है राहत!
आंखों का बढ़ता स्ट्रेस कम करें, रोजाना अपनाएं ये हेल्दी आदतें!
अमेरिका ने ईरान के पूर्व सैन्य अधिकारी कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड किया रद्द



