30.7 C
Mumbai
Thursday, June 11, 2026
होमदेश दुनियाहॉर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिकी नाकाबंदी का ऐलान, कच्चे तेल कीमतों में $10...

हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिकी नाकाबंदी का ऐलान, कच्चे तेल कीमतों में $10 तक उछाल की आशंका

Google News Follow

Related

अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता विफल होने के बाद वैश्विक तनाव और बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिकी नौसेना हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में प्रवेश करने या वहां से निकलने वाले जहाजों पर नाकाबंदी शुरू करेगी। यह फैसला पाकिस्तान के इस्लामाबाद में युद्धविराम की वार्ता को लेकर असफलता के बाद लिया गया।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, यह नाकाबंदी सोमवार सुबह 10 बजे (EDT) से लागू होगी, जो ईरान के समयानुसार शाम 5:30 बजे के आसपास है। CENTCOM ने कहा है कि यह कार्रवाई सभी देशों के जहाजों पर निष्पक्ष रूप से लागू की जाएगी, हालांकि गैर-ईरानी बंदरगाहों के बीच यात्रा करने वाले जहाजों को हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी जाएगी।

इससे पहले अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे तक आमने-सामने बातचीत हुई, लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं निकल सका। दो सप्ताह से जारी अस्थायी युद्धविराम अब अनिश्चितता में है, जबकि सातवें सप्ताह में पहुंच चुके इस संघर्ष ने हजारों लोगों की जान ली है और वैश्विक बाजारों को झकझोर कर रख दिया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत में ईरान के रुख को लेकर कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा,“मुझे परवाह नहीं कि वे वापस आते हैं या नहीं, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा।” ट्रंप का यह भी आरोप है कि ईरान अब भी परमाणु हथियार हासिल करने की दिशा में प्रयासरत है।

ऊर्जा विशेषज्ञों के अनुसार, इस नाकाबंदी का सीधा असर वैश्विक तेल आपूर्ति पर पड़ेगा। एनर्जी पॉलिसी रिसर्च फाउंडेशन के विशेषज्ञ माइकल लिंच का अनुमान है कि इस कदम से तेल की कीमतों में 5 से 10 डॉलर प्रति बैरल तक की बढ़ोतरी हो सकती है। उनके मुताबिक, यह नाकाबंदी रोजाना करीब 20 लाख बैरल तेल की आपूर्ति को प्रभावित कर सकती है, जबकि ईरान से जुड़े मौजूदा संघर्ष के कारण पहले ही लगभग 1 करोड़ बैरल प्रतिदिन की आपूर्ति प्रभावित हो चुकी है।

ब्रेंट क्रूड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमत का मानक है, युद्ध से पहले फरवरी में करीब 70 डॉलर प्रति बैरल था, जो बाद में बढ़कर 119 डॉलर तक पहुंच गया। हालांकि शुक्रवार को ‘युद्धविराम’ की घोषणा के बाद 0.8% की गिरावट के साथ यह 95.20 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। और फिलहाल इस्लामाबाद वार्ता की असफलता के बाद इसकी कीमत फिर $100 पार चुकी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि नाकाबंदी लंबे समय तक जारी रहती है, तो वैश्विक बाजारों में अस्थिरता और बढ़ सकती है। हालांकि, माइकल लिंच का यह भी कहना है कि बढ़ती कीमतों के दबाव के चलते अमेरिका इस निर्णय को जल्द वापस भी ले सकता है।

कुल मिलाकर, हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर नाकाबंदी का यह फैसला न केवल पश्चिम एशिया में तनाव को और बढ़ाएगा, बल्कि इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा बाजारों पर भी गहराई से पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:

8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन पर क्या असर होगा?

कर्नाटक कांग्रेस में कैबिनेट फेरबदल की मांग तेज, 30 से अधिक विधायक पहुंचे दिल्ली

ईरान-अमेरिका शांति वार्ता विफलता का भारतीय शेयर बाजार पर असर, सेंसेक्स 1400 अंक से अधिक टूटा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,386फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें