पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश: भारतीय वायुसेना अधिकारी को पद से हटाने का दावा निकला फर्जी

पाकिस्तान-समर्थक सोशल मीडिया अकाउंट्स से फैलाया गया फर्जी दावा !

पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश: भारतीय वायुसेना अधिकारी को पद से हटाने का दावा निकला फर्जी

pakistans-fake-claim-about-indian-air-force-officer-exposed

पाकिस्तान की बौखलाहट अब झूठ के सहारे युद्ध में बदलने की कोशिश कर रही है। सोशल मीडिया पर चल रहे एक दावे ने शुक्रवार को तूल पकड़ा, जिसमें कहा गया कि भारतीय वायुसेना के उपप्रमुख एअर मार्शल सुजीत पुष्पकर धारकर को पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध करने से इनकार करने पर पद से हटा दिया गया है। लेकिन भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट-चेक यूनिट ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है।

PIB के मुताबिक, एअर मार्शल एस. पी. धारकर ने 40 वर्षों की सेवा के बाद 30 अप्रैल 2025 को नियमित रूप से सेवानिवृत्ति ली है। यह पूरी तरह पूर्व-निर्धारित प्रक्रिया का हिस्सा था और इसका किसी राजनीतिक या सैन्य निर्णय से कोई लेना-देना नहीं है।

यह फर्जी दावा कई पाकिस्तान-समर्थक सोशल मीडिया अकाउंट्स से फैलाया गया, जिसमें यह दर्शाने की कोशिश की गई कि भारतीय वायुसेना के शीर्ष अधिकारी ने पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने से इनकार किया, और इसी कारण उन्हें पद से हटा दिया गया। लेकिन PIB की स्पष्टता के बाद यह साफ हो गया कि यह एक सोची-समझी झूठी अफवाह थी, जिसका उद्देश्य भारत की सैन्य साख को धूमिल करना था।

गौरतलब है कि एअर मार्शल धारकर ने अक्टूबर 2023 में उपप्रमुख का कार्यभार संभाला था। वे एक कुशल फाइटर पायलट रहे हैं और उन्हें वायुसेना प्रमुख एपी सिंह के बाद यह जिम्मेदारी दी गई थी। अब उनकी सेवानिवृत्ति के बाद दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान के एअर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एअर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी नए उपप्रमुख के रूप में पदभार संभालेंगे।

पाकिस्तान इस समय आतंकी गतिविधियों के वैश्विक खुलासों और पहलगाम जैसे आतंकी हमलों के बाद चौतरफा घिरा हुआ है। कभी उसका सूचना मंत्री रातों-रात प्रेस कॉन्फ्रेंस करता है, तो कभी उसका सैन्य तंत्र भारत को धमकियाँ देता है। अब वह सोशल मीडिया पर अफवाहों के जरिये भारत के भीतर भ्रम फैलाने की असफल कोशिश कर रहा है।

लेकिन यह भी स्पष्ट हो गया है कि भारत न केवल सैन्य मोर्चे पर सजग है, बल्कि सूचना युद्ध में भी पाकिस्तान के झूठ को समय रहते उजागर करने में पूरी तरह सक्षम है।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान ने खोली अटारी-वाघा की सिमा, नागरिकों की वापसी को दी अनुमति!

आतंकवाद पर पाकिस्तान की स्वीकारोक्ति: भुट्टो और ख्वाजा आसिफ के बयानों ने खोली ऐतिहासिक परतें!

Exit mobile version