32 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमक्राईमनामानोएडा में पंकज पाराशर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, 20 लाख वसूली मामला!

नोएडा में पंकज पाराशर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, 20 लाख वसूली मामला!

प्रदीप कुमार गर्ग ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके और उनके परिवार के खिलाफ वर्ष 2020 में थाना फेज-3 पर एक झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था।

Google News Follow
नोएडा में एक चौंकाने वाले मामले में पत्रकार पंकज पाराशर पर ब्लैकमेलिंग कर 20 लाख रुपए वसूलने का गंभीर आरोप लगा है। यह मामला पीड़ित प्रदीप कुमार गर्ग की ओर से 10 फरवरी को थाना फेज-3 में दर्ज कराया गया था।

पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना फेज-3 पुलिस ने पंकज पाराशर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी गौतमबुद्धनगर के थाना बीटा-2 क्षेत्र स्थित सेक्टर पाई-2 का रहने वाला है।

​प्रदीप कुमार गर्ग ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके और उनके परिवार के खिलाफ वर्ष 2020 में थाना फेज-3 पर एक झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों के अभाव में अंतिम रिपोर्ट न्यायालय को प्रेषित की थी।

पीड़ित के अनुसार, पत्रकार पंकज पाराशर ने इस प्रकरण को लेकर अपने प्रभाव का दुरुपयोग किया और मीडिया में झूठी खबरें प्रकाशित करवाकर पीड़ित पर दबाव बनाया।

आरोप है कि आरोपी पत्रकार ने प्रदीप गर्ग को डराया-धमकाया और कहा कि यदि उसने 20 लाख रुपए नहीं दिए तो वह मीडिया चैनलों पर उनके खिलाफ खबरें प्रसारित कर देगा तथा पुलिस पर दबाव डालकर चार्जशीट लगवाने की कोशिश करेगा।

इस भयवश पीड़ित ने आरोपी के बताए अनुसार 20 लाख रुपए उसके खाते में स्थानांतरित कर दिए। इस गंभीर प्रकरण में पुलिस की गहन जांच के बाद पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर अभियुक्त पंकज पाराशर के खिलाफ 22 मई को आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। यह मामला अब न्यायालय के विचाराधीन है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के बैंक खातों और फोन रिकॉर्ड की जांच भी की जा रही है। मामले में आगामी सुनवाई की तारीख तय की जा रही है।

 
​यह भी पढ़ें-

विकसित भारत के लिए देश में बढ़ानी होगी श्रम उत्पादकता : सुमन बेरी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें