इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में पराग त्यागी कहते हैं, ”आज हिंदू पंचांग के हिसाब से परी (शेफाली) को अपना शरीर छोड़े एक साल हो गया है। आज से मैंने ब्रह्म मुहूर्त में 21 दिन की नई साधना शुरू की है। मैंने अब तक जितनी भी साधनाएं की हैं, उनका एक ही संकल्प रहा है कि उनसे जो भी पुण्य, रोशनी या फल मिले, वह सबसे पहले परी को मिले।”
पराग त्यागी ने वीडियो में आगे कहा, ”इस साधना का भी यही संकल्प है कि इसका फल भी मेरी पत्नी को मिले। सब सोचते हैं कि प्रेम शरीर से आता है, लेकिन मेरा मानना है कि प्रेम शरीर से नहीं, आत्मा से होता है। और आत्मा के साथ कभी भी रिश्ता नहीं टूटता।
पिछले एक साल में पराग त्यागी ने कई बार अपनी पत्नी की याद में सामाजिक कार्य भी किए हैं। वे समय-समय पर दान और सेवा से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहे हैं।
अगर शेफाली जरीवाला और अभिनेता पराग त्यागी की लव स्टोरी की बात करें, तो दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई, जहां उनके कुछ कॉमन दोस्त भी मौजूद थे और उन्होंने ही दोनों को मिलवाया था। उस समय दोनों एक-दूसरे को नहीं जानते थे, लेकिन धीरे-धीरे बात शुरू हुई और दोस्ती हो गई। शेफाली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह आमतौर पर पार्टियों में कम जाती थीं, लेकिन उस दिन दोस्तों के कहने पर गई थीं, और वहीं उनकी जिंदगी में पराग की एंट्री हुई।
इसके बाद दोनों अक्सर मिलने लगे। पहले बातचीत हुई, फिर दोनों ने साथ में कॉफी पी, उसके बाद डिनर और फिर लॉन्ग ड्राइव तक बातें बढ़ गईं। इसी दौरान दोनों ने एक-दूसरे को समझा।
ठाकरे गुट को शिवेंद्रसिंहराजे भोसले का आत्म-मंथन वाला जवाब दिया!
