28.3 C
Mumbai
Tuesday, July 28, 2026
होमदेश दुनियासेंसर से बिना कट 'ए' सर्टिफिकेट, मां को समर्पित 'बटवारा 1947': सनी!

सेंसर से बिना कट ‘ए’ सर्टिफिकेट, मां को समर्पित ‘बटवारा 1947’: सनी!

यह फिल्म मानवता और प्रेम के बारे में है। फिल्म को इस पार्टीशन डे (विभाजन विभीषिका स्‍मृति दिवस, 14 अगस्त) से थिएटर में देखें।'  

Google News Follow

Related

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की आने वाली फिल्म ‘बटवारा 1947’ को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता है। अब फिल्म से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस का ध्यान खींचा है। दरअसल, सनी देओल ने फिल्म को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी की जानकारी साझा की। साथ ही अपनी मां प्रकाश कौर के लिए एक खास पोस्ट भी लिखा। अभिनेता ने फिल्म को अपनी मां और दुनिया की हर मां को समर्पित किया।

सनी देओल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म ‘बटवारा 1947’ को लेकर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म को बिना किसी कट के पास कर दिया है। उन्होंने लिखा, ”हमें खुशी है कि ‘बटवारा 1947’ को सेंसर बोर्ड ने बिना एक भी कट के पास कर दिया है और ए सर्टिफिकेट दिया है। यह फिल्म मानवता और प्रेम के बारे में है। फिल्म को इस पार्टीशन डे (विभाजन विभीषिका स्‍मृति दिवस, 14 अगस्त) से थिएटर में देखें।”

इसके अलावा, सनी देओल ने अपनी मां प्रकाश कौर के साथ एक खूबसूरत तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीर में सनी अपनी मां के साथ बैठे नजर आ रहे हैं और दोनों कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की डेट के बारे में खुलासा किया।

सनी देओल ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ”मेरी मां ही मेरा रब हैं। मेरा प्यार, मेरा हौसला, मेरी ताकत। ‘बटवारा 1947’ मैं अपनी मां और दुनिया की हर मां को समर्पित करता हूं। फिल्म का ट्रेलर कल (28 जुलाई) आएगा।”

वहीं, फिल्म ‘बटवारा 1947’ की बात करें तो इसकी कहानी भारत के इतिहास के सबसे दर्दनाक दौर यानी साल 1947 के विभाजन पर आधारित है। फिल्म में उस समय हुए पलायन, हिंसा, डर और बिछड़ने के दर्द को दिखाया जाएगा।

फिल्म की कहानी प्रसिद्ध नाटककार सैयद असगर वजाहत के चर्चित नाटक ‘जिस लाहौर नी वेख्या’ पर आधारित है। कहानी एक ऐसे मुस्लिम परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो विभाजन के बाद लखनऊ से लाहौर पहुंचता है। वहां उसे रहने के लिए एक हवेली मिलती है, लेकिन उस घर में पहले से एक बुजुर्ग हिंदू महिला रहती हैं, जो अपने पुश्तैनी घर को छोड़ने से इनकार कर देती हैं।

शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच तनाव और मतभेद दिखाई देते हैं, लेकिन धीरे-धीरे कहानी रिश्तों, संवेदनाओं और इंसानियत की तरफ बढ़ती है। फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे।

‘बटवारा 1947’ का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि गीतों को जावेद अख्तर ने लिखा है।

फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें-

अब Vi के 200 रुपये का रिचार्ज करते ही सबकुछ मिलेगा अनलिमिटेड

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,952फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
324,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें