पार्टी- फॉर द फैमिली, पार्टी- बाय द फैमिली 

पीएम नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस पर विपक्ष को घेरा, कांग्रेस का बिना नाम लिए किया कटाक्ष  

पार्टी- फॉर द फैमिली, पार्टी- बाय द फैमिली 

FILE PHOTO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस के अवसर पर संसद को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है “यदि एक पार्टी एक परिवार द्वारा कई पीढ़ियों तक चलाई जाती है”। उन्होंने कहा कि डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर, महात्मा गांधी और राजेंद्र प्रसाद  को आज नमन कर दिन है। उन्होंने आजादी के लिए खुद को खपाया। पीएम मोदी ने इस दौरान 26 /11 मुंबई हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुंबई में आतंकियों दुखद घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान वीर जवानों ने आतंकियों से लोहा लेते हुए खुद को कुर्बान कर दिया था।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, “परिवार के लिए पार्टी, परिवार द्वारा ( एक राजनीतिक पार्टी, पार्टी- फॉर द फैमिली, पार्टी – बाय द फैमिली ) … क्या मुझे और कहने की ज़रूरत है? अगर एक पार्टी एक परिवार और पूरी पार्टी प्रणाली द्वारा पीढ़ियों से चलाई जाती है। उस परिवार के साथ है तो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए यह सबसे बड़ी समस्या है।” उन्होंने कहा कि “कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के वंशवादी राजनीतिक दलों को देखें, यह लोकतांत्रिक भावना के खिलाफ है। यह संविधान में विश्वास रखने वालों के लिए चिंता का विषय है।”

पीएम मोदी ने कहा कि, “जिन पार्टियों ने अपना लोकतांत्रिक चरित्र खो दिया है, वह देश के लोकतंत्र की रक्षा कैसे कर सकते हैं? जब मैं वंशवादी राजनीति कहता हूं, तो मेरा मतलब यह नहीं है कि लोग एक परिवार से राजनीति में नहीं आ सकते हैं। लेकिन अगर एक पार्टी एक परिवार, पीढ़ी दर पीढ़ी चलाती है, जो लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।” पीएम मोदी ने कहा कि हमारा संविधान कई वर्षों की महान परम्पराओं की अभिव्यक्ति है। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू मौजूद थे। कांग्रेस, शिवसेना सहित 14 ने संविधान दिवस का बहिष्कार किया था।

ये भी पढ़ें 

ऐसा पहली बार हुआ…पुरुषों से अधिक महिलाएं 

Exit mobile version