31.7 C
Mumbai
Tuesday, June 9, 2026
होमदेश दुनियाऐसा पहली बार हुआ...पुरुषों से अधिक महिलाएं 

ऐसा पहली बार हुआ…पुरुषों से अधिक महिलाएं 

Google News Follow

Related

ऐसा पहली बार हो रहा है कि भारत में पुरुषों की आबादी की तुलना में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। नेशनल फैमिली एंड हेल्थ के सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है। सर्वे के अनुसार, देश में 1000 पुरुषों की तुलना में महिलाओं की आबादी 1020 हो गई है। सर्वे में यह भी खुलासा हुआ है कि अब देश में औसतन एक महिला के केवल दो ही बच्चे है।

सर्वे के रिपोर्ट के अनुसार 2010-14 के दौरान पुरुषों की जीवन प्रत्याशा 66.4 साल है। वहीं , महिलाओं की की 69.9 साल है। सर्वे में यह भी खुलासा हुआ है कि अब लोगों में बेटे की चाह बरकरार है। इसके अलावा कार्रवाई के डर से लोगों ने बच्चे का भ्रूण पता करने की कोशिश कम की है।

बता दें कि यह सर्वे दो चरणों में किया गया।  एक 2019 और 2021 में किया गया है। यह पहला सर्वे देश के 707 जिलों में किया गया, जिसमें 6,50,000 घरों को सर्वे में शामिल किया गया। वहीं, दूसरे चरण में चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान  ओडिशा, पुडुचेरी, झारखण्, तमिलनाडु आदि राज्यों में सर्वेक्षण किया गया।

बता दें कि 1990 में 1000 पुरुषों की तुलना में 927 महिलाओं का अनुपात था। जबकि 2005-6 में यह आंकड़ा एक -एक हजार तक आ गया। लेकिन 2015-16 में यह आंकड़ा 1000 पुरुषों की तुलना में 991 महिलाएं थी।  फ़िलहाल हाल यह आंकड़ा 1000 पुरुषों की तुलना में 1020 महिलाएं हैं।

ये भी पढ़ें 

कनेक्टिविटी का सबसे बेहतरीन नमूना है जेवर एयरपोर्ट: PM मोदी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,391फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें