28.9 C
Mumbai
Friday, July 10, 2026
होमबॉलीवुडराज कुंद्रा पर बरकरार आफत, कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की 

राज कुंद्रा पर बरकरार आफत, कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की 

Google News Follow

Related

बॉम्बे हाई कोर्ट ने गुरुवार को राज कुंद्रा की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया। इसके अलावा कोर्ट ने कुंद्रा के साथ अन्य छह लोगों की भी याचिका ख़ारिज की है। राज कुंद्रा के खिलाफ अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने का आरोप है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुंद्रा ने पोर्न फिल्म मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

कुंद्रा द्वारा दायर याचिका में कहा गया था कि जो वीडियो बनाये गए थे वे इरोटिक भले थे, लेकिन उसमें किसी तरह की शारीरिक गतिविधियों को नहीं दिखाया गया। उन्होंने अपनी याचिका में यह भी कहा है कि एडल्ट वीडियो बनाने या उससे प्रचार-प्रसार से जुड़ी किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं थे।

जस्टिस नितिन साम्ब्रे ने आदेश सुरक्षित रखने के एक दिन बाद कुंद्रा की याचिका खारिज की। रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने कुंद्रा के खिलाफ आईपीसी, महिलाओं का अश्लील प्रतिनिधित्व (रोकथाम) अधिनियम और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

बता दें कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को एडल्ट वीडियो बनाने के आरोप में इसी साल जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप है अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने का आरोप है। लगभग दो महीने जेल में रहने के बाद सितंबर में राज कुंद्रा को जमानत मिली थी
 

ये भी पढ़ें

बॉम्बे हाई कोर्ट ने नवाब मलिक के ‘बकबक’ को किया बैन

शीतकालीन सत्र: नागपुर के बजाय मुंबई में चलेगा सत्र

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,134फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें