28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाट्रेन से कूदे पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री, कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में...

ट्रेन से कूदे पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री, कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आए, 11 की मौत!

Google News Follow

महाराष्ट्र के जलगांव जिले से गुजर रही पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री अफवाह के कारण चलती ट्रेन से कूद गए। वहीं से गुजर रही कर्नाटक एक्सप्रेस की गति के कारण 11 यात्रिओं के मृत्यु की खबर आ रही है। दुर्घटना के समय यात्री ट्रेन में आग लगने की अफवाह के चलते यात्री अपने कोच से बाहर निकल आए थे।

यह घटना रेलवे ट्रैक पर हुई, जहां पुष्पक एक्सप्रेस की चैन खींचे जाने के बाद यात्री खड़े थे। वह सभी खतरे से अनजान थे, जिस कारण कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, अब तक 11 लोग हताहत होने की खबर है। तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रेन दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है साथ ही  घायलों के लिए पर्याप्त चिकित्सा उपचार के आदेश दिए हैं।

वहीं देवेंद्र फडणवीस ने भी एक्स से ट्वीट कर व्ह्यावस्था की जानकारी दी है, उन्होंने कहा, “जलगांव जिले के पचोरा के पास हुई एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कई लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मैं उन्हें अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। मेरे सहयोगी मंत्री गिरीश महाजन और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं तथा जिला कलेक्टर भी शीघ्र ही वहां पहुंचेंगे। पूरा जिला प्रशासन रेलवे प्रशासन के साथ समन्वय में काम कर रहा है और घायलों के इलाज की तत्काल व्यवस्था की जा रही है। 8 एम्बुलेंस भेजी गई हैं। सामान्य अस्पताल के साथ-साथ अन्य निकटवर्ती निजी अस्पतालों को भी घायलों के इलाज के लिए तैयार कर दिया गया है। आपातकालीन उपकरण जैसे ग्लास कटर, फ्लडलाइट्स आदि भी तैयार रखे गए हैं। हम पूरी स्थिति पर नजर रख रहे हैं और तत्काल सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। मैं जिला प्रशासन के संपर्क में हूं।”

यह भी पढ़ें:
महाकुंभ 2025: ISRO का कमाल सीधे अंतरिक्ष से देखिए महाकुंभ की तस्वीरें!

मणिपुर : नीतीश की जेडीयू ने मणिपुर में भाजपा की सरकार से वापस लिया समर्थन!

Mahakumbh 2025: कैबिनेट मंत्रियों के साथ सीएम योगी ने लगाई आस्था की डुबकी, की पूजा-अर्चना!

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर शोक व्यक्त किया है। अपने एक्स अकाउंट से ट्वीट कर उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र के जलगांव में हुआ रेल हादसा अत्यंत दुःखद है। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी से बात कर हादसे की जानकारी ली। स्थानीय प्रशासन घायलों को हर संभव मदद पहुँचा रहा है। इस दुर्घटना में जान गँवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें