28.3 C
Mumbai
Wednesday, August 12, 2026
होमदेश दुनियाभोपाल रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति संगीत!

भोपाल रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति संगीत!

भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आयोजित इस कार्यक्रम में आरपीएफ बैंड के जवानों ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न गीतों एवं देशभक्ति धुनों की मनमोहक प्रस्तुति दी।

Google News Follow

Related

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का रेलवे स्टेशन देश भक्ति के संगीत से गूंज उठा। मौका था रेलवे सुरक्षा बल बैंड की प्रस्तुति का, यह आयोजन स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष में आयोजित किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत भोपाल रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल बैंड की शानदार संगीतमय प्रस्तुति की गई।

भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आयोजित इस कार्यक्रम में आरपीएफ बैंड के जवानों ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न गीतों एवं देशभक्ति धुनों की मनमोहक प्रस्तुति दी।

बैंड की सुमधुर धुनों से स्टेशन परिसर देशप्रेम और उत्साह से सराबोर हो गया। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह की भावना को और अधिक जीवंत बनाने के लिए स्टेशन परिसर में ‘वंदे मातरम’ एवं ‘यशो लभस्व’ लोगो से सुसज्जित विशेष सेल्फी पॉइंट भी स्थापित किया गया। यह सेल्फी पॉइंट यात्रियों एवं आमजन के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

अतिथियों, यात्रियों एवं आमजन ने यहां उत्साहपूर्वक सेल्फी लेकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की यादगार स्मृतियां संजोईं। इस अवसर पर डीआरएम पंकज त्यागी ने बताया कि आरपीएफ केवल रेलवे की सुरक्षा का प्रहरी ही नहीं, बल्कि सेवा, सुरक्षा और समर्पण की भावना का प्रतीक है।

कठिन परिस्थितियों में यात्रियों की सुरक्षा से लेकर रेलवे की संपत्ति की रक्षा तक आरपीएफ के जवान सदैव अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित रहते हैं। जब यही समर्पण संगीत के माध्यम से अभिव्यक्त होता है तो वह केवल धुन नहीं रहता, बल्कि अनुशासन की आवाज, देशभक्ति की अनुभूति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का स्वर बन जाता है।

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान में 15 अगस्त से पेट्रोल पंप बंद

मैं हर सवाल का जवाब दूंगा।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,735फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
327,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें