29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाकाबुल के कारखाने में फंसे UP के लोग,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल!

काबुल के कारखाने में फंसे UP के लोग,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल!

Google News Follow

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबानी कब्जे के बाद से स्थिति भयावह बनी हुई है। सैकड़ों लोग अपने वतन वापसी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं. काबुल में इस वक्त बड़ी संख्या में भारतीय फंसे हुए हैं। जो घर वापस आना चाहते है। राजधानी काबुल की एक फैक्ट्री में भी करीब 18 भारतीय कर्मचारियों फंसे हुए हैं, जो लगातार घर जाने की गुहार लगा रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी कंपनी ने पासपोर्ट रख लिया है और उन्हें वापस जाने नहीं दे रही है। फंसे हुए कर्मचारियों का कहना है कि अभी किसी तरह सिर्फ हम अपनी कंपनी में सेफ हैं, पर हम सरकार से कहना चाहते हैं कि वो हमें निकालें। यूपी में मौजूद इनके पिरजन रो-रोकर परिवार के लोगों को सुरक्षित भारत लगाने की गुहार लगा रहे हैं।

फंसे कर्मचारियों में उत्तर प्रदेश के चन्दौली के रहने वाले व्यक्ति ने कहा कि भारत सरकार से हमारा निवेदन है कि उन्हें किसी भी तरह यहां से निकाल लिया जाए, ताकि वह अपने घर पहुंच सकें। कर्मचारी का कहना है कि उनके परिजन घर पर रो रहे हैं। हमारे लिए परेशान हैं क्योंकि हालात यहां पर ठीक नहीं हैं। काबुल में फंसे हुए कर्मचारियों में अधिकतर लोग उत्तर प्रदेश के हैं, जो गाजियाबाद, चन्दौली, गाजीपुर और अन्य इलाकों से यहां पर काम के लिए आए हुए हैं. ये जो कर्मचारी फंसे हुए हैं, उनमें से कुछ लोग एक महीने पहले ही आए हैं, जबकि कई कुछ महीने पहले आए थे। कर्मचारी का कहना है कि कंपनी पासपोर्ट नहीं दे रही है और बाहर नहीं जाने दे रही है। कंपनी ने कहा है कि उनकी मर्जी के बिना कोई नहीं जा पाएगा, जो भारतीय कर्मचारी फंसे हैं, वो काबुल की एक स्टील कंपनी में काम करते हैं।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें