28 C
Mumbai
Sunday, March 1, 2026
होमक्राईमनामाJahangirpuri violence: घटना के एक दिन पहले लाठी के साथ दिखे लोग...

Jahangirpuri violence: घटना के एक दिन पहले लाठी के साथ दिखे लोग !

अब पुलिस हिंसा से इन लड़कों का कनेक्शन खोजने में जुट गई है और पता लगा रही है कि क्या ये लड़के भी हिंसा में शामिल थे|

Google News Follow

Related

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा में हिंसा भड़क गई थी| इस मामले को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अब तक 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है| पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि हिंसा के पीछे साजिश रची गई थी|हिंसा से एक दिन पहले का वीडियो भी इसी तरफ इशारा कर रहा है|
जहांगीरपुरी में हिंसा से एक दिन पहले का सीसीटीवी फुटेज रिकॉर्ड हुआ है| इस वीडियो में लोगों को लाठी-डंडे जमा करते देखा जा सकता है.| वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है और पुलिस पता लगाने में जुटी है कि वीडियो में दिख रहे लड़के किस मकसद से लाठी-डंडे जमा कर रहे थे|
15 अप्रैल की इस सीसीटीवी फुटेज में 6 लड़कों को रात के अंधेरे में लाठियों के साथ देखा जा सकता है| वह आपस में कुछ बात करते भी दिख रहे हैं| इस रात के बाद यानी 16 अप्रैल को ही शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़की थी|अब पुलिस हिंसा से इन लड़कों का कनेक्शन खोजने में जुट गई है और पता लगा रही है कि क्या ये लड़के भी हिंसा में शामिल थे|
क्राइम ब्रांच फिलहाल इस हिंसा की जांच कर रही है और अब तक 3 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं| इसके अलावा गृह मंत्रालय को सौंपी गई शुरुआती जांच रिपोर्ट में भी हिंसा के पीछे साजिश की बात कही गई है|
यह भी पढ़ें-

Indian Army: नए आर्मी चीफ के सामने होंगी 4 चुनौतियां ! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,091फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें