मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। पाकिस्तानी सरकार ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 55 पाकिस्तानी रुपये की भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिसे देश के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी एकमुश्त वृद्धि बताया जा रहा है। वहीं मुंबई से भाजपा विधायक अतुल भातखलकर भी पाकिस्तान में तेजी से बढ़ते ईंधन कीमतों पर तंज कैसा। उन्होंने एक्स पर पाकिस्तान के लिए लिखा, “गरीबी में आटा गिला, भिखारी का काटा ढीला।”
गरीबी में आटा गीला
भिखारी का काटा ढीला । pic.twitter.com/VEkz9JpOZn— Atul Bhatkhalkar (@BhatkhalkarA) March 7, 2026
दरअसल पाकिस्तान में शुक्रवार (6 मार्च) की रात प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया की हाई-स्पीड डीजल की एक्स-डिपो कीमत अब 335.86 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर तय की गई है, जो पहले 280.86 रुपये प्रति लीटर थी। इस तरह डीजल की कीमत में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
इसी तरह पेट्रोल की कीमत 266.17 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 321.17 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, यानी करीब 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी। सरकारी अधिकारियों ने हालांकि कहा कि देश के पास फिलहाल घरेलू मांग पूरी करने के लिए पर्याप्त पेट्रोलियम भंडार मौजूद है।
#BREAKING: Pakistan plunges into a fuel crisis as the government hikes petrol and diesel prices by PKR 55 per litre, citing surging global oil costs linked to escalating Middle East tensions. Long queues and panic buying reported at petrol pumps across the country. pic.twitter.com/QUPoE6aXFM
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) March 6, 2026
पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ने ऊर्जा आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता पैदा कर दी है। उन्होंने कहा, “पड़ोसी देश में शुरू हुई आग पूरे इलाके में फैल गई है। हमें नहीं पता कि यह संकट कब तक जारी रहेगा, और इसके खत्म होने की कोई पक्की टाइमलाइन भी नहीं है।” उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की बड़ी मात्रा में तेल आपूर्ति होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते होती है, जो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में से एक है। क्षेत्र में जारी संघर्ष के कारण इस मार्ग से आने वाली सप्लाई प्रभावित हुई है।
पाकिस्तानी सरकार ने वैश्विक हालात को देखते हुए पेट्रोलियम कीमतों की समीक्षा अब हर सप्ताह करने का फैसला किया है। मलिक ने कहा कि जैसे ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिति सामान्य होगी, कीमतों में उसी गति से कटौती भी की जाएगी।
पाकिस्तानी उपप्रधानमंत्री इशाक डार ने कहा कि संकट शुरू होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। वहीं वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने जनता को भरोसा दिलाने की कोशिश कि के देश के पास फिलहाल पर्याप्त ईंधन भंडार है और सरकार बाजार की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।
कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद लाहौर, कराची, इस्लामाबाद और रावलपिंडी सहित कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं है। कुछ स्थानों पर पेट्रोल और डीजल के लिए लोगों के बीच झड़प हो रही है।
यह भी पढ़ें:
‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त एडवांस बुकिंग; पहले 24 घंटे में बिके 1.2 लाख से ज्यादा टिकट
भारत के T20 विश्व कप 2026 जीतते ही कोच गौतम गंभीर रचेंगे इतिहास !
न्यूयॉर्क: मेयर ज़ोहरान ममदानी के घर के बाहर इस्लाम विरोधी प्रदर्शन; दो लोग हिरासत में
