उन्होंने कहा कि फूलन देवी की कहानी को ईमानदारी और बिना समझौते से दिखाना जरूरी है। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि वह फूलन देवी के जीवन के एक खास दौर की तरफ खींचे चले आए थे।
भारत की प्रसिद्ध महिला डकैत फूलन देवी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘फूलन’ का विश्व प्रीमियर सितंबर 2026 में 51वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया गया है।
टीआईएफएफ में फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर के बारे में बात करते हुए, राइटर-डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रिची मेहता ने कहा, “फूलन देवी की कहानी ऐसी है, जिसे ईमानदारी और बिना किसी समझौते के दिखाना जरूरी है। मैं फूलन देवी के जीवन के एक खास दौर की ओर खींचा चला आया, वह शुरुआती साल जब दुनिया उन्हें नहीं जानती थी और एक ऐसा भी दौर आया जब वह लीजेंड बन गई थीं।
उन्होंने कहा, “हर जगह पर ये आज भी उतनी ही मजबूती से लोगों के दिल को छूते हैं जितना तब छूते थे। इसीलिए मुझे लगा कि यही सही समय है, जब उनकी कहानी को पर्दे पर लाना चाहिए। ‘पोचर’ से लेकर ‘फूलन’ तक, अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने एक सच्चे क्रिएटिव पार्टनर की तरह साथ दिया है, जो फिल्ममेकर के विजन का साथ देता है और ऐसी कहानियों को बड़ा मंच प्रदान करता है।
फिल्म में युवा फूलन देवी का मुख्य किरदार स्नेहा कुमारी ने निभाया है। यह फिल्म फूलन देवी की आत्मकथा ‘आई, फूलन – द ऑटोबायोग्राफी ऑफ इंडियाज बैंडिट क्वीन’ से प्रेरित है।




