30 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाPM किसान योजना: 36000 पा सकते हैं हर साल

PM किसान योजना: 36000 पा सकते हैं हर साल

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

पीएम किसान की 8वीं किस्त या यूं कहें अप्रैल-जुलाई का 2000 रुपये जल्द ही किसानों के खाते में आने वाली है। देश के 11 करोड़ से अधिक किसान मोदी सरकार की इस योजना का लाभ ले रहे हैं, हालांकि बहुत ही कम लाभार्थियों को यह मालूम है कि अगर वह पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं तो वो बिना एक भी रुपया अपनी जेब से दिए सरकार से हर महीने 3000 रुपये पाने का हकदार है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसके लिए उन्हें कोई डाक्युमेंट भी जमा नहीं करना पड़ेगा। जी हां। हम बात कर रहे हैं पीएम किसान मानधन योजना की। मोदी सरकार की इस योजना का लाभ उन सारे किसानों को मिल सकता है, जो पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। पीएम किसान के लाभार्थियों को केंद्र सरकार किसान क्रेडिट कार्ड और पीएम किसान मानधन योजना का भी लाभ दे रही है।

मानधन योजना के लिए कोई दस्तावेज नहीं देना होगा। पीएम किसान मानधन योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को हर महीने पेंशन देने की योजना है, जिसमें 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3000 रुपये यानी 36 हजार सालाना पेंशन दी जाती है। यदि कोई किसान पीएम-किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहा है तो उसे पीएम किसान मानधन योजना के लिए कोई दस्तावेज नहीं देना होगा, क्योंकि ऐसे किसान का पूरा दस्तावेज भारत सरकार के पास है। किसान मानधन योजना के तहत 18 से 40 वर्ष तक की आयु वाला कोई भी किसान इसमें रजिस्ट्रेशन करा सकता है। हालांकि, वहीं किसान इस योजना का फायदा उठा सकते हैं, जिनके पास अधिकतम 2 हेक्टेयर तक ही खेती योग्य जमीन है। इन्हें योजना के तहत कम से कम 20 साल और अधिकतम 40 साल तक 55 रुपये से 200 रुपये तक मासिक अंशदान करना होगा, जो किसान की उम्र पर निर्भर है। अगर 18 साल की उम्र में जुड़ते हैं तो मासिक अंशदान 55 रुपये हर महीने होगा। वहीं अगर 30 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ते हैं तो110 रुपये हर महीने अंशदान करना होगा। इसी तरह अगर आप 40 की उम्र में जुड़ते हैं तो 200 रुपये महीना योगदान करना होगा।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,264फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें