29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाइसी माह PM मोदी कर सकते हैं US का दौरा, इस मुद्दे...

इसी माह PM मोदी कर सकते हैं US का दौरा, इस मुद्दे पर होगी बातचीत!

Google News Follow

नई दिल्ली। पीएम मोदी इसी माह यानी सितंबर के आखिरी सप्ताह में अमेरिका के दौरे पर जा सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार पीएम वाशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क का दौरा कर सकते हैं।  बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के यात्रा का कार्यक्रम बन रहा है। जिसको जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। पीएम का जो बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद उनका पहला दौरा होगा। दौरे के दौरान पीएम अफगानिस्तानकी वर्तमान स्थिति और चीन सहित कई मुद्दों पर बातचीत हो सकती है।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच यह पहली फेस टू फेस मुलाकात होगी। इससे पहले ये दोनों नेता कम से कम तीन बार वर्चुअल समिट में मुलाकात कर चुके हैं। मार्च में क्वाड समिट, अप्रैल में क्लाइमेट चेंज समिट और इस साल जून में जी-7 समिट के दौरान ये दोनों नेता वर्चुअली मिल चुके हैं। जून में जी-7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री ब्रिटेन की यात्रा पर जाने वाले थे, मगर कोरोना की दूसरी लहर की वजह से उन्हें अपनी यात्रा कैंसिल करनी पड़ी थी।
जिसके परिणामस्वरूप बाइडेन और मोदी की मुलाकात नहीं हो पाई थी।अफगान में तेजी से बदल रहे हालात के मद्देनजर पीएम मोदी की यह यात्रा महत्वपूर्ण होगी। पीएम मोदी जो बाइडेन से मुलाकात के अलावा, अमेरिकी प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें भी कर सकते हैं। अमेरिका दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एजेंडा में अफगानिस्तान संकट और चीन का मुद्दा होगा। इस दौरे पर दोनों पक्षों के बीच चीन पर भी बात करने की उम्मीद है। साथ ही दोनों पक्ष हिंद-प्रशांत पर महत्वाकांक्षी एजेंडे पर काम करने की कोशिश करेंगे। क्वाड लीडर्स के शिखर सम्मेलन की भी वाशिंगटन डीसी में योजना बनाई जा रही है।
माना जा रहा है कि करीब -करीब उसी समय पीएम मोदी की यात्रा हो रही है। बता दें कि इससे पहले आखिरी बार सितंबर 2019 में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौर पर गए थे, जब तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाउडी मोदी कार्यक्रम को संबोधित किया था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें