29 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी ने देशवासियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई

पीएम मोदी ने देशवासियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई

Google News Follow

नई दिल्ली। 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया,”  आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई। आजादी के अमृत महोत्सव का यह वर्ष देशवासियों में नई ऊर्जा और नव चेतना का संचार करे । जय हिन्द !”
Greetings to you all on Independence Day.
आप सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई। आजादी के अमृत महोत्सव का यह वर्ष देशवासियों में नई ऊर्जा और नवचेतना का संचार करे।
जय हिंद!
Narendra Modi, @narendramodi
प्रधानमंत्री आज लगातार आठवीं बार लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी रविवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि ‘‘नया भारत’’ नयी ऊर्जा, नए विश्वास और गौरव के साथ उन्नति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘समस्त देशवासियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महान क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को कोटि-कोटि नमन!’ उन्होंने कहा, ‘नया भारत नई ऊर्जा, नए विश्वास और गौरव के साथ उन्नति के पथ पर अग्रसर है।
’ हर साल 15 अगस्त के दिन अमर बलिदानियों को याद कर श्रद्धांजलि दी जाती है और देश के कोने कोने में आजादी का जश्न मनाया जाता है।  पीएम मोदी ने शनिवार को कहा था, ‘देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा था और अपनी जान तक गंवानी पड़ी थी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें