29 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाकुशीनगर हादसे पर PM मोदी ने जताया दुःख, मुआवजा का किया ऐलान  

कुशीनगर हादसे पर PM मोदी ने जताया दुःख, मुआवजा का किया ऐलान  

Google News Follow

पीएम मोदी ने बुधवार देर रात कुशीनगर में वैवाहिक विवाह के दौरान हुए हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री कोष से अनुग्रह  राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार 17 फरवरी को उत्तर प्रदेश में बुधवार को हुई कुशीनगर त्रासदी के पीड़ितों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। पीएम मोदी ने जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपने शोक संदेश में कहा कि,’ उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा दिल दहला देने वाला है। इसमें जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। इसी के साथ मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में शामिल है, ”।

बता दें कि  उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया गांव में बुधवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान कुएं में गिरने से एक बच्चे सहित कम से कम 13 महिलाओं और लड़कियों की मौत हो गई। हल्दी की रस्म के दौरान कई महिलाएं और लड़कियां कुएं पर खड़ी थीं, तभी कुएं का स्लैब गिर गया और उसमें लगभग 25 से महिलाएं किशोरियां और बच्चे समा गए।  इस दौरान अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने कुछ महिलाओं को निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब 15 महिलाओं को बचाया, लेकिन 11 को नहीं बचाया जा सका।

 ये भी पढ़ें 

 

असम CM सरमा ने रतन टाटा को ‘असम बैभव’ अवार्ड से किया सम्मानित    

रूस-यूक्रेन तनाव: फंसे भारतीय छात्रों को निकालने की तैयारी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें