30.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियाअभिधम्म दिवस कार्यक्रम में PM मोदी बोले, बुद्ध सीमाओं और दिशाओं से...

अभिधम्म दिवस कार्यक्रम में PM मोदी बोले, बुद्ध सीमाओं और दिशाओं से परे थे

Google News Follow
कुशीनगर। पीएम मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के कुषहीनगर में 280 करोड़ से अधिक की लगत से बनाये जाने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज के अलावा 12 योजनाओं और परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशीनगर के महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की मूर्ति पर चीवर चढ़ाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडनगर और अन्य स्थलों की खुदाई से प्राप्त अजंता भित्ति चित्र, बौद्ध सूत्र हस्तलिपि और बौद्ध कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी देखी।

अभिधम्म दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि आज अगर हम बौद्ध के संदेश को अपना लेते हैं तो यह साफ हो जाएगा कि किसको क्या करना है, मोदी बोले कि बुद्ध सीमाओं और दिशाओं से परे थे। आज जब दुनिया पर्यावरण संरक्षण की बात करती है, तो उसके साथ अनेक सवाल उठ खड़े होते हैं,लेकिन, अगर हम बुद्ध के सन्देश को अपना लेते हैं तो ‘किसको करना है’, इसकी जगह ‘क्या करना है’। भगवान बुद्ध ने कहा था- “अप्प दीपो भव”। यानी, अपने दीपक स्वयं बनो। जब व्यक्ति स्वयं प्रकाशित होता है तभी वह संसार को भी प्रकाश देता है। यही भारत के लिए आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा है।
उन्होंने कहा दुनिया में जहां-जहां भी बुद्ध के विचारों को सही मायनों में आत्मसात किया गया है, वहां कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी प्रगति के रास्ते बने हैं। बुद्ध इसलिए ही वैश्विक हैं क्योंकि वो अपने भीतर से ही शुरुआत करने की बात करते हैं।पीएम ने कहा कि आज एक और महत्वपूर्ण अवसर है, भगवान बुद्ध के तुषिता स्वर्ग से वापस धरती पर आने का! इसीलिए, आश्विन पूर्णिमा को आज हमारे भिक्षुगण अपने तीन महीने का ‘वर्षावास’ भी पूरा करते हैं। आज मुझे भी वर्षावास के उपरांत संघ भिक्षुओं को ‘चीवर दान’ का सौभाग्य मिला है।

पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि श्रीलंका में बौद्ध धर्म का संदेश, सबसे पहले भारत से सम्राट अशोक के पुत्र महेंद्र और पुत्री संघमित्रा ले कर गए थे। माना जाता है कि आज के ही दिन ‘अर्हत महिंदा’ ने वापस आकर अपने पिता को बताया था कि श्रीलंका ने बुद्ध का संदेश कितनी ऊर्जा से अंगीकार किया है। इस समाचार ने ये विश्वास बढ़ाया था, कि बुद्ध का संदेश पूरे विश्व के लिए है, बुद्ध का धम्म मानवता के लिए है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बुद्ध का उपदेश इतना जीवंत है कि वह पूरे जीवन में काम आता है। भगवान बुद्ध के निर्वाण मंदिर से पीएम मोदी अभिधम्म कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने वहां बौद्ध भिक्षुओं का सम्मान किया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें