29.8 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियाअमृतकाल का संकल्प है डिफ़ेंस एक्सपो

अमृतकाल का संकल्प है डिफ़ेंस एक्सपो

पीएम मोदी ने गुजरात में आयोजित डिफ़ेंस एक्सपो 2022 का उद्घाटन किया 

Google News Follow

पीएम मोदी ने बुधवार को गुजरात में आयोजित डिफ़ेंस एक्सपो 2022 का उद्घाटन किया। डिफ़ेंस एक्सपो 2022 का आयोजन राज्य की राजधानी गांधीनगर में किया गया है। इस डिफ़ेंस एक्सपो का आयोजन का उद्देश्य भारत की रक्षा उत्पादन क्षमताओं का पप्रदर्शन करना है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा ने कि यह एक नई शुरुआत है। यह ऐसा एक्सपो है जहां केवल भारतीय कंपनियां ही भाग ले रही हैं। जिसमें केवल मेड इन इंडिया रक्षा उपकरण शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि डिफ़ेंस एक्सपो भारत की नई तस्वीर है। जिसका संकल्प हमने अमृतकाल में लिया। उन्होंने कहा कि इसमें राष्ट्र का विकास भी है। राज्यों का सहयोग भी है। इसमें युवाओं की युवा शक्ति और सपने भी हैं। इसमें विश्व की उम्मीद भी है तो  मित्र देशों का सहयोग भी है। पीएम मोदी ने कहा कि  कोरोना काल  में जब वैक्सीन की समस्या पुरे दुनिया में थी। ऐसे में भारत ने अफ़्रीकी देशों को वैक्सीन दी। उन्होंने कहा  विश्व नेता रूप में महात्मा गांधी की पहचान है। गुजरात में उनकी जन्मस्थली है तो अफ्रीका कर्मभूमि थी।

उन्होंने कहा कि पहली ऐसा हो रहा है कि डिफ़ेंस एक्सपो में भारत  के युवाओं, वैज्ञानिकों के पसीने बने उत्पाद का परिचय दुनिया के सामने रखा जा रहा है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि डिफ़ेंस एक्सपो में 450 से अधिक एमओयू और एग्रीमेंट किया जाएगा। उन्होंने कहा की भारत से दुनिया की अपेक्षा बढ़ी है और भारत को उन्हें पूरा करना है। इसलिए यह डिफ़ेंस एक्सपो भारत के लिए वैश्विक विश्वास का भी प्रतीक है।
  ये भी पढ़ें 

जयशंकर का चीन को स्पष्ट संदेश, विवादों का जारी रहना किसी भी देश के लिए ठीक नहीं

भारत एशिया कप 2023 के लिए नही करेगा पाकिस्तान की यात्रा

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें