28.6 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी ने की स्वच्छ भारत मिशन-2 की शुरुआत

PM मोदी ने की स्वच्छ भारत मिशन-2 की शुरुआत

Google News Follow

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में स्वच्छ भारत मिशन शहरी और अमृत योजना के दूसरे चरण को लांच किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सभी शहर कूड़े मुक्त हों और हर जगह पानी की उपलब्धता हो। यही दोनों योजनाओं का मुख्य मकसद है।

इस मौके पर पीएम मोदी ने बाबा साहेब आंबेडकर को याद करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन और मिशन अमृत का अगला चरण बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने की दिशा में भी एक अहम कदम है। बाबा साहेब असमानता दूर करने का बहुत बड़ा माध्यम शहरी विकास को मानते थे। नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हमें ये याद रखना है कि स्वच्छता, एक दिन का, एक पखवाड़े का, एक साल का या कुछ लोगों का ही काम है, ऐसा नहीं है। स्वच्छता हर किसी का, हर दिन, हर पखवाड़े, हर साल, पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाला महाअभियान है।
स्वच्छता जीवन शैली है, स्वच्छता जीवन मंत्र है।’  पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दूसरे चरण में हम शहरों में सीवेज और सेफ्टी मैनेजमेंट पर भी काम करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना है कि गंदे नाले जाकर नदियों में न गिरें। इस मौके पर हरदीप पुरी ने स्वच्छ भारत मिशन का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा कि उन्होंने इसे जनांदोलन में तब्दील कर दिया था। इसीलिए इतनी बड़ी कामयाबी मिली है।
हरदीप पुरी ने कहा, ‘स्वच्छ भारत मिशन लाखों टॉयलेट्स बनाने और वेस्ट प्रॉसेसिंग को 70 फीसदी तक लाने की वजह से कामयाब नहीं हुआ है। यह इसलिए हुआ क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी ने इस प्रोजेक्ट को जनांदोलन का स्वरूप दे दिया।’
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें