प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरुवार(18 दिसंबर) को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘फर्स्ट क्लास ऑफ द ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया। यह पुरस्कार भारत–ओमान संबंधों को मजबूत करने में प्रधानमंत्री मोदी के योगदान को मान्यता देता है। इस सम्मान के साथ प्रधानमंत्री मोदी उन वैश्विक नेताओं की श्रेणी में शामिल हो गए हैं, जिन्हें यह प्रतिष्ठित अलंकरण दिया गया है, जिनमें क्वीन एलिज़ाबेथ द्वितीय, नीदरलैंड्स की क्वीन मैक्सिमा, जापान के सम्राट अकिहितो, नेल्सन मंडेला और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला जैसे नाम शामिल हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान को भारत और ओमान के बीच सदियों पुरानी मित्रता को समर्पित करते हुए कहा कि यह दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी विश्वास, गर्मजोशी और स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने इसे भारत के 1.4 अरब लोगों और ओमान की जनता के बीच मजबूत संबंधों का सम्मान बताया। यह सम्मान उन्हें मस्कट यात्रा के दूसरे दिन प्रदान किया गया। इस सम्मान के साथ ही पीएम मोदी के जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान इन तीन देशों की विदेश यात्राका समापन हुआ।
Day After Ethiopia's Top Honour, PM Modi Gets Oman's Highest Award https://t.co/MvUzppMR5W pic.twitter.com/InOFpDYf8r
— NDTV WORLD (@NDTVWORLD) December 18, 2025
भारत और ओमान अपने कूटनीतिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। दोनों देश व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और आगे बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी 17 दिसंबर को मस्कत पहुंचे थे, जहां उनका औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इससे एक दिन पहले, 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ प्रदान किया गया था। यह सम्मान इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली ने अदीस अबाबा स्थित इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में एक विशेष समारोह में दिया। यह पुरस्कार भारत–इथियोपिया द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने और वैश्विक मंच पर उनके नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले ग्लोबल नेता बने।
#WATCH | Ethiopia has conferred its highest award- The Great Honor Nishan of Ethiopia on PM Modi. PM Modi is the first global Head of State/Head of Government to receive this award.
(Video: ANI/DD News) pic.twitter.com/rgXbJiC64X
— ANI (@ANI) December 16, 2025
प्रधानमंत्री ने इस सम्मान को भारत और इथियोपिया के उन लोगों को समर्पित किया, जिन्होंने दशकों से दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत किया है। उन्होंने इसे दुनिया की प्राचीन सभ्यताओं में से एक की ओर से मिले सम्मान के रूप में स्वीकार किया और इथियोपिया में भारतीय शिक्षकों की सौ वर्षों से अधिक की भूमिका का भी उल्लेख किया।
ओमान और इथियोपिया से मिले इन दो नए सम्मानों के साथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक विभिन्न देशों द्वारा दिए गए अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की संख्या 32 हो गई है। कूटनीतिक दृष्टि से यह घटनाक्रम भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका, विशेष रूप से ग्लोबल साउथ के देशों के साथ गहराते संबंधों को रेखांकित करता है।
यह भी पढ़ें:
अमेरिकी वीज़ा संकट और गहराया: H-1B इंटरव्यू अब अक्टूबर 2026 तक टले
मुस्लिम लड़की के प्यार में अपने ही माता-पिता की हत्या कर नदियों में फेंके शव !
NIA ने पकड़ा दिल्ली ब्लास्ट मामले का 9 वा आरोपी यासिर अहमद डार
