26 C
Mumbai
Sunday, February 22, 2026
होमदेश दुनियासी. राजगोपालाचारी जयंती पर पीएम मोदी की श्रद्धांजलि, तस्वीरें साझा!

सी. राजगोपालाचारी जयंती पर पीएम मोदी की श्रद्धांजलि, तस्वीरें साझा!

उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। वह 20वीं सदी के सबसे तेज दिमाग वाले लोगों में से एक थे, जो वैल्यू बनाने और इंसान की गरिमा बनाए रखने में विश्वास करते थे।

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात विचारक और भारत के अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (राजाजी) की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर राजाजी को 20वीं सदी के सबसे तेज दिमाग वाले व्यक्तित्वों में से एक बताया और उनके मूल्यों तथा मानव गरिमा के प्रति समर्पण को याद किया।

उन्होंने लिखा, “स्वतंत्रता सेनानी, विचारक, बुद्धिजीवी, राजनेता… ये कुछ ऐसे शब्द हैं जो श्री सी. राजगोपालाचारी को याद करते ही मन में आते हैं। उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। वह 20वीं सदी के सबसे तेज दिमाग वाले लोगों में से एक थे, जो वैल्यू बनाने और इंसान की गरिमा बनाए रखने में विश्वास करते थे। हमारा देश उनके स्थायी योगदान को कृतज्ञता के साथ याद करता है।”

प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट के साथ आर्काइव से कुछ ऐतिहासिक और दुर्लभ सामग्री भी साझा की, जिनमें राजाजी की युवावस्था में एक पुरानी तस्वीर और कैबिनेट मंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति का आधिकारिक नोटिफिकेशन शामिल है।

इसके अलावा 1920 के दशक में स्वयंसेवकों (वॉलंटियर्स) के साथ खिंची एक ग्रुप फोटो और 1922 का ‘यंग इंडिया’ अखबार का एक संस्करण, जिसे राजाजी ने संपादित किया था क्योंकि उस समय महात्मा गांधी जेल में थे।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भी राजगोपालाचारी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, “श्री सी. राजगोपालाचारी जी की जयंती पर, मैं उन्हें सम्मानपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं। वे असाधारण बुद्धि वाले राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी और दूरदर्शी थे, जिन्होंने अपनी सोच की स्पष्टता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से भारत के सार्वजनिक जीवन को आकार दिया।”

उपराष्ट्रपति ने बताया, “उनका जीवन और विरासत उन सभी के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश बना हुआ है जो ईमानदारी, बुद्धिमत्ता और राष्ट्र सेवा के लिए प्रयास करते हैं।”

बता दें कि 10 दिसंबर 1878 को जन्मे चक्रवर्ती राजगोपालाचारी को ‘आधुनिक भारत के चाणक्य’ की उपाधि दी गई थी। आजाद भारत में उन्होंने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों की जिम्मेदारी निभाई।

लॉर्ड माउंटबेटन के जाने के बाद, वे स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम भारतीय गवर्नर-जनरल (1948-1950) बने और बाद में केंद्रीय गृह मंत्री (1950) के रूप में कार्य किया। राष्ट्र को दी गई उनकी सेवाओं के लिए उन्हें 1954 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
यह भी पढ़ें-

हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 25,800 स्तर से ऊपर कर रहा कारोबार!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,157फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें