36 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाकेसरिया... गाने पर 5 भाषाओं में बरसा 'स्नेह', पीएम मोदी ने कहा...

केसरिया… गाने पर 5 भाषाओं में बरसा ‘स्नेह’, पीएम मोदी ने कहा वाह!

स्नेहदीप सिंह ने केसरिया तेरा... इस गाने को 5 भाषाओं में गाया है। इसकी प्रशंसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की है।

Google News Follow

फिल्म ब्रह्मास्त्र का ‘केसरिया तेरा इश्क है पिया’ यह गाना काफी हिट रहा था। इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर कई डांस व्हिडिओ देखें गए। लेकिन एक बार फिर से इस गाने की चर्चा हो रही है। वजह है एक शख्स ने इस गाने के 5 भाषाओं में गाया है। स्नेहदीप सिंह ने इस गाने को 5 भाषाओं में गाया है। मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में स्नेहदीप ने इस गाने को गाया है। इस वीडियो को काफी देखा जा रहा है।

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्नेहदीप की प्रशंसा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस गाने का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि इस अद्भुत प्रस्तुति को देखा। स्नेहदीप सिंह की मधुर आवाज के अलावा यह एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना की एक महान अभिव्यक्ति है। शानदार! एकजुट भारत का संदेश देते इस वीडियो की काफी सराहना हो रही है। पीएम मोदी के ट्वीट के बाद स्नेहदीप काफी चर्चा में आ गए हैं। हर तरफ सिंगर की तारीफ हो रही है।

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा देश के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी इस वीडियो को रीट्वीट किया है। आनंद महिंद्रा ने लिखा है कि बहुत सुंदर। भारत एकदम ऐसा ही साउंड करता है। स्नेहदीप सिंह सिंगर हैं और वह अपने यूट्यूब चैनल पर गानों के साथ ऐसे प्रयोग करते रहते हैं। वहीं कई दूसरे लोगों ने भी इसकी तारीफ की है। लोगों को स्नेहदीप का यह गाना काफी पसंद आ रहा है।

ये भी देखें 

Oscar Award 2023: BJP सांसद साध्वी प्राची का ट्वीट वायरल, जाने क्यों?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें