30.7 C
Mumbai
Wednesday, June 10, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी ने मन की बात में कश्मीर के मंजूर अहमद से...

पीएम मोदी ने मन की बात में कश्मीर के मंजूर अहमद से की बात

पीएम मोदी ने मन की बात में जम्मू कश्मीर की पेंसिल स्लेट्स के बारे में बताया।

Google News Follow

Related

मन की बात का आज 100वां एपिसोड का प्रसारण हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में जम्मू कश्मीर की पेंसिल स्लेट्स के बारे में बताते हुए मंजूर अहमद से बात की। इस सौवें एपिसोड में पीएम ने मंजूर से कहा कि आपसे बात करके मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। ये पेंसिल स्लेट्स का काम कैसा चल रहा है?”

मंजूर अहमद ने कहा, ”बहुत अच्छे से चल रहा है। जब से आपने हमारी बात मन की बात में कही, तब से बहुत काम बढ़ गया है। दूसरों को रोजगार मिल रहा है। मेरे पास दौ सौ से ज्यादा लोग हैं। एक-दो महीने में और दो सौ लोगों को रोजगार बढ़ जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा, मुझे बहुत खुशी हुई। मुझे बराबर याद है।

उस दिन आपने मुझे कहा था कि यह ऐसा काम है, जिसकी कोई पहचान नहीं है। आपको इसकी पीड़ा भी थी। आपको इस पर मुश्किल भी होती थी। अब पहचान भी बन गई। दो सौ से ज्यादा लोगों को रोजगार दे रहे हैं। विस्तार करके और दो सौ लोगों को रोजगार दे रहे हैं।
खुशी की खबर है। मंजूर अहमद ने इस पर कहा, किसानों को भी फायदा मिला। दो हजार का पेड़ अब पांच हजार का हो गया है। इतनी मांग बढ़ गई है। पहचान भी मिल रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, देखिए, वोकल फॉर लोकल की ताकत कितनी जबर्दस्त है। यह आपने धरती पर उतारकर दिखा दी। मेरी तरफ से आपको और गांव के सभी किसानों को, आपके साथ काम कर रहे सभी साथियों को भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
ये भी देखें 
https://hindi.newsdanka.com/international/special-talk-of-pm-modis-mind-gift-of-inspirational-stories/56906/

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,388फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें