26 C
Mumbai
Saturday, January 10, 2026
होमदेश दुनियाकल ओडिशा-बंगाल जाएंगे पीएम मोदी,नुकसान का लेंगे जायजा 

कल ओडिशा-बंगाल जाएंगे पीएम मोदी,नुकसान का लेंगे जायजा 

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। चक्रवात यास से हुए नुकसान का जायजा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे।पीएम मोदी पहले भुवनेश्वर में उतरेंगे जहां वह समीक्षा बैठक करेंगे। इस चक्रवाती तूफान अपना निशान छोड़ गया है।वहीं,चक्रवात के समय पैदा हुए कम से कम 300 बच्चों  का नाम यास रखा गया है।
ओडिशा को मिली केंद्र से मदद
यास चक्रवात की वजह से प्रभावित ओडिशा को केंद्र सरकार की तरफ से मदद दी गई है।  केंद्र की ओर से ओडिशा को त्वरित रिलीफ फंड के तौर पर 641 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यास चक्रवात से प्रभावित ओडिशा और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और जानेंगे की दोनों राज्यों को कितना नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि करीब 3 लाख घरों को यास से नुकसान पहुंचा है।
 300 से ज्यादा बच्चों का नाम यास
ओडिशा में चक्रवाती तूफान में 300 से ज्यादा बच्चों का जन्म हुआ है। इसलिए उनके परिवार वालों उनका नाम चक्रवात के ‘यास’ के नाम पर रखा है। जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा और जाजपुर जिलों में बड़ी संख्या में लोग बुधवार को ही अपने घरों की तरफ लौटने लगे थे, वहीं कुछ लोग बृहस्पतिवार सुबह में लौटे हैं। हालांकि चक्रवात यास ने विध्वंसक रूप नहीं अपनाया था और इसने तटीय और उत्तरी ओडिशा के बड़े इलाकों को व्यापक नुकसान नहीं पहुंचाया।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
286,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें