28.8 C
Mumbai
Tuesday, June 30, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी का सीक्रेट खुला, इस बार यहां मनाएंगे दिवाली  

PM मोदी का सीक्रेट खुला, इस बार यहां मनाएंगे दिवाली  

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। एक बार फिर पीएम मोदी  सेना के साथ दिवाली मनाएंगे। बीते कई सालों से पीएम मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाते आ रहे हैं। इस बार फिर पीएम मोदी जम्मू कश्मीर के राजौरी में नौशेरा सेक्टर की फॉरवर्ड पोस्ट पर जवानों के साथ होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए यहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर सेना के जवानों में जबरदस्‍त उत्‍साह है, जो पहले ही सरहदों की हिफाजत करते हुए देशविरोधी तत्वों के मंसूबों को नाकाम बना रहे हैं। पीएम मोदी का नौशेरा दौरा ऐसे समय में होने जा रहा है जब LoC के पास गश्‍त के दौरान हुए विस्‍फोट में सेना के 2 जवान शहीद हो गए। पीएम मोदी बीते कई वर्षों से सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाते आ रहे हैं। वर्ष 2020 में उन्‍होंने राजस्थान के जैसलमेर स्थित लोंगावाला बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों के साथ दिवाली मनाई थी, जो पश्चिमी सीमा पर एक रणनीतिक पोस्ट है।

1971 के युद्ध में भारतीय सेना ने यहां पाकिस्‍तान को धूल चटा दी थी। इससे पहले साल 2019 में पीएम मोदी ने जम्‍मू कश्‍मीर के राजौरी में LoC पर सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2018 में प्रधानमंत्री उत्तराखंड में चीनी बॉर्डर पर तैनात सेना व भारत-तिब्‍बत पुलिस बल (ITBP) के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। 2017 में उन्‍होंने जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सैनिकों के साथ दीपों का त्यौहार मनाया था, जबकि साल 2016 में द‍िवाली पर वह उत्तराखंड के चमोली जिले में ITBP के जवानों के साथ थे।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,214फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें