29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी आज उज्ज्वला 2.0 को करेंगे लांच, इतने लोगों को मिलेगा...

PM मोदी आज उज्ज्वला 2.0 को करेंगे लांच, इतने लोगों को मिलेगा कनेक्शन

Google News Follow
नई दिल्ली। पीएम मोदी आज उज्ज्वला -2 को लांच करेंगे। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उत्तर प्रदेश के महोबा में लाभार्थियों को एलपीजी गैस कनेक्शन का वितरित किया जाएगा।  यह कार्यक्रम दोपहर 12.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगा। उज्ज्वला 2.0 के तहत लाभार्थियों को जमा मुक्त एलपीजी कनेक्शन के साथ-साथ पहला रिफिल और हॉटप्लेट निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों से बात करेंगे और पूरे देश को भी संबोधित करेंगे। साल 2016 में जब उज्ज्वला 1.0 लॉन्च की गई थी तब गरीबी रेखा के नीचे आने वाली (BPL) 5 करोड़ महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन देने का टारगेट तय किया गया था। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए घरेलू रसोई गेस यानी एलपीजी कनेक्शन मुहैया करती है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से यह योजना चलाई जा रही है।
अप्रैल 2018 में स्कीम का दायरा बढ़ाया गया और इसमें 7 श्रेणियों की महिलाओं, (अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, पीएमएवाई, एएवाई, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, चाय बागान, वनवासी, द्वीप समूह) की महिला लाभार्थियों को शामिल किया गया। साथ ही, इसके लक्ष्य को संशोधित कर 8 करोड़ एलपीजी कनेक्शन कर दिया गया। इस लक्ष्य को निर्धारित तिथि से सात महीने पहले अगस्त 2019 में ही हासिल कर लिया गया।
उज्ज्वला 2.0 के तहत लाभार्थियों को जमा मुक्त एलपीजी कनेक्शन के साथ-साथ पहला रिफिल और हॉटप्लेट निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। साथ ही, इसमें नामांकन की प्रक्रिया के लिए न्यूनतम कागजी कार्रवाई की जरूरत होगी। उज्ज्वला 2.0 में प्रवासियों को राशन कार्ड या निवास प्रमाण-पत्र जमा करने की जरूरत नहीं होगी। ‘पारिवारिक घोषणा’ और ‘निवास प्रमाण’, दोनों, के लिए स्वयं द्वारा एक घोषणा पर्याप्त है। उज्ज्वला 2.0 एलपीजी तक सभी की पहुंच के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने में मदद करेगी। वित्तीय वर्ष 21-22 के केन्द्रीय बजट में PMUY स्कीम के तहत एक करोड़ अतिरिक्त एलपीजी कनेक्शन के प्रावधान की घोषणा की गई थी।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें