24 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमदेश दुनियाहमारे सैनिक 'मां भारती' के 'सुरक्षा कवच' हैं: PM मोदी

हमारे सैनिक ‘मां भारती’ के ‘सुरक्षा कवच’ हैं: PM मोदी

Google News Follow
जम्मू /कश्मीर। पीएम मोदी जवानों के साथ आज यानी गुरुवार को जम्मू -कश्मीर के नौशेरा में दिवाली मनाई। इस  दौरान उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने जवानों को मिठाई भी खिलाई। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि आप लोगों की वजह से त्योहारों पर लोग खुशियां बांटते हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौशेरा में पूर्व सैनिकों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया।

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें बदलती दुनिया और युद्ध के बदलते तरीके के अनुरूप अपनी सैन्य क्षमताओं को ढालना और बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि जिन सीमावर्ती, तटीय क्षेत्रों में संपर्क एवं संचार की सामान्य सुविधा नहीं थीं, वहां अब सड़कें, ऑप्टिकल फाइबर हैं। इससे सेना की तैनाती की क्षमता और जवानों के लिए सुविधाएं बढ़ती हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वदेशी क्षमताएं विकसित करने की अपनी सरकार की कोशिशों को रेखांकित करते हुए कहा कि हम रक्षा क्षेत्र में मुख्यतः आयात पर निर्भर हुआ करते थे। अब स्थिति बदली है।

इस दौरान उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि हमारे सैनिक हैं ‘मां भारती’ के ‘सुरक्षा कवच’ हैं। पीएम मोदी ने जवानों से कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक में यहां की ब्रिगेड ने जो भूमिका निभाई थी वह देश के हर नागरिक को गर्व से भर देता है। पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं फिर आप के बीच आया हूं। आज फिर मैं आपसे नई ऊर्जा, नई उमंग, नया विश्वास लेकर जाऊंगा।

मैं अकेला नहीं आया हूं, 130 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद आपके लिए लेकर आया हूं। आज शाम को दीपावली का एक दीपक आपकी वीरता, शौर्य, पराक्रम, त्याग और तपस्या के नाम पर भारत का हर नागरिक उस दीपक की ज्योत के साथ आपको अनेक-अनेक शुभकामनाएं भी देता रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपके लिए सेना में आना एक नौकरी नहीं है। पहली तारीख को तनख्वाह आएगी, इसके लिए नहीं आए हैं आप। आपके लिए सेना में आना एक साधना है, जैसे कभी ऋषि-मुनि साधना करते थे, मैं आपके दिल के अंदर उस साधक का रूप देख रहा हूं। आप मां भारती की साधना कर रहे हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें