31.1 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमदेश दुनियाएलिफैंट कैंप पहुंचे PM मोदी, यहीं बनी ऑस्कर विनिंग ऐलिफेंट व्हिस्परर्स

एलिफैंट कैंप पहुंचे PM मोदी, यहीं बनी ऑस्कर विनिंग ऐलिफेंट व्हिस्परर्स

PM मोदी ने थेप्पाकडु एलिफेंट कैंप में हाथी को गन्ना खिलाया।

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर एक कार्यक्रम में शामिल होने मैसूर पहुंचे। हैट, टी-शर्ट और ट्राउजर में पीएम मोदी का लुक आकर्षित था। पीएम पहले बांदीपुर टाइगर रिजर्व पहुंचे और खुली जीप में घूमे। इसके बाद वे कर्नाटक की सीमा से लगे मुदुमलई नेशनल पार्क गए।

‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के 50 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने एक मेगा इवेंट में बाघों से जुड़े लेटेस्ट आंकड़े जारी करेंगे। अमृत काल के दौरान बाघों को बचाने के लिए सरकार के विजन और इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस भी लॉन्च करेंगे। इस मौके पर स्मारक से जुड़ा एक सिक्का भी जारी किया जाएगा।

पीएम मोदी ने थेप्पाकडु एलिफेंट कैंप का भी दौरा किया। यहां उन्होंने एक हाथी को गन्ना खिलाया और उसे सहलाया। इसके बाद पीएम ने मुदुमलाई नेशनल पार्क में बने थेप्पाकडू हाथी शिविर का भी दौरा करेंगे और महावतों और ‘कावड़ियों’ से बातचीत किया। इस एलिफेंट पार्क का मुख्य आकर्षण हाथी रघु है। ऑस्कर विनिंग फिल्म “द एलिफेंट व्हिस्परर्स” रघु और उसे पालनेवालों पर आधारित है। इसे बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगिरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। यहाँ मोदी ने डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ में दिखाए गए युगल बोमन एंड बेली से भी मुलाकात की। प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने के मौके पर उन्होंने बांदीपुर टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का आनंद उठाया

ये भी देखें 

चीन-पाकिस्तान को भारत का करारा जवाब, श्रीनगर में ही होगी G-20 की बैठक

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें