27.8 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमदेश दुनियापीएम अल्बनीज संग पीएम मोदी की मीटिंग, मंदिरों पर हमले का किया...

पीएम अल्बनीज संग पीएम मोदी की मीटिंग, मंदिरों पर हमले का किया जिक्र

पीएम अल्बनीज ने पीएम मोदी को बताया 'बॉस'।

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 दिवसीय विदेशी दौरे पर है। वहीं अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज से मुलाकात और व्यापक बातचीत की। पीएम मोदी की तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया यात्रा का बुधवार यानी आज आखिरी दिन है। दोनों नेताओं में रिन्यूएबल एनर्जी, व्यापार और रक्षा के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने को लेकर लंबी बातचीत हुई।

मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी का सिडनी के एरिना स्टेडियम में मेगा शो हुआ था। इस दौरान पीएम मोदी ने 20000 से ज्यादा भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया था। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पारस्परिक विश्वास और सम्मान को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच गहरे संबंध की नींव बताया और ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय प्रवासियों को इसका श्रेय दिया।

वहीं बातचीत को लेकर पीएम मोदी ने जानकारी दी कि दोनों नेताओं ने ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाओं पर भी बात की। पीएम मोदी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री अल्बनीज और मैंने पहले भी ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले और अलगाववादी तत्वों की गतिविधियों के मुद्दे पर चर्चा की है। हमने आज भी इस मामले पर चर्चा की।’ उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने उन्हें इस तरह की तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘हम ऐसे किसी भी तत्व को स्वीकार नहीं करेंगे जो भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैत्रीपूर्ण और मजबूत संबंधों को अपनी गतिविधियों या विचारों से नुकसान पहुंचाता है। दरअसल बीते कुछ महीनों में ऑस्ट्रेलिया के हिंदू मंदिरों पर हमलों की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तान समर्थक लगातार हिंदू मंदिरों को निशाना बना रहे हैं।

बता दें कि पीएम मोदी के संबोधन से पहले अल्बनीज ने उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में भारत की उपलब्धियां गिनाईं और भारत-ऑस्ट्रेलिया के मजबूत संबंधों का जिक्र किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीयों को देश का ‘कल्चरल एंबेसडर’ बताया।

ये भी देखें 

ऑस्ट्रेलिया में जिस जगह का बदला नाम वहां बिकती हैं चमकीली साड़ियां-चूड़ियां  

हिन्दू लड़के के साथ बुर्का पहनी लड़की को देखकर भड़के मुस्लिम युवक, की बतमीजी 

पाउआ न्यू गिनी के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने आसमान में लिखा Welcome Modi सिडनी में शानदार स्वागत

ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर एंथनी अल्बनीज ने किया जोरदार स्वागत

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें