26 C
Mumbai
Wednesday, February 18, 2026
होमदेश दुनियाजाने PM मोदी ने "मन की बात" में जर्मनी की कैसामी का...

जाने PM मोदी ने “मन की बात” में जर्मनी की कैसामी का क्यों किया जिक्र?     

105 वें "मन की बात" में पीएम ने बताया कि जर्मनी की 21 वर्षीय कैसामी जन्म से अंधी है उन्हें  भारतीय संस्कृति और संगीत में गहरी रूचि है। भारत की लगभग सभी भाषाओं में उन्होंने गाना गया है।      

Google News Follow

Related

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को 105 वें “मन की बात” में जर्मनी की 21 वर्षीय कैसामी का जैसे ही जिक्र किया वैसे ही लोग उन्हें सोशल मीडिया पर सर्च करने लगे। पीएम मोदी ने अपने “मन की बात” कार्यक्रम में बताया कि कैसामी को भारतीय संस्कृति में गहरी रूचि है और भारत की लगभग सभी भाषाओं में गाना गाती है। उन्होंने कहा कि कैसामी जन्म से अंधी है बावजूद इसके उन्हें भारतीय संगीत और संस्कृति में गहरा लगाव है। वे कभी भारत नहीं आई है। उन्होंने भारत को नहीं देखा इसके बावजूद उन्होंने भारत के प्रति उनका लगाव अभिभूत करता है।

देवी देवताओं की स्तुति ने मोह मन: गौरतलब है कि कैसामी जर्मनी की रहने वाली है। 21 वर्षीय कैसामी जन्म से अंधी है। वे कभी भारत नहीं आई है। इसके बावजूद भारत के देवी देवताओं की स्तुति सभी का मन मोह लेता है।  रविवार को पीएम मोदी ने कहा कि कैसामी की मधुर आवाज में गाने जबदस्त हैं।  वे जन्म से अंधी है मगर भारत की संस्कृति संगीत और संस्कृति में गहरी रूचि अद्भुत है उनकी जितनी सराहना की जाए कम है। पीएम मोदी ने बताया कि कैसामी  ने देवी देवताओं की स्तुति में एक कन्नड़ गाना भी गया है।

 इंस्टाग्राम पर कैसामी के 3 लाख 87 हजार फैन: फिलहाल, इंस्टाग्राम पर कैसामी के 3 लाख 87 हजार फैन हैं। वे अलग अलग तरह के 851  गाने पोस्ट कर चुकी हैं। उन्होंने भारतीय देवी देवताओं की स्तुति भजन और छंद गए चुकी है। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों के गाने भी गाये हैं। कैसामी  सिंगर ही नहीं बल्कि वे अच्छा तबला वादक और पियानो भी बजाती हैं। उन्होंने संस्कृत, हिंदी मलयालम, तमिल, कन्नड़, बंगाली मराठी और उर्दू में भी अपनी आवाज दी है। कैसामी के इस प्रतिभा से भारत के लोग मनमुग्ध हैं।सबसे बड़ी बात यह है कि कैसामी जर्मनी में पैदा हुई है। साथ ही वे देख नहीं सकती है। इसके अलावा वे कभी भी भारत नहीं आई हैं। ऐसे में उनकी प्रतिभा सभी के लिए एक प्रेरणादायक है।

ये भी पढ़ें                   

 

एशियन गेम्स 2023: भारत ने पहले दिन पांच मेडल जीतकर किया आगाज

अजित पवार के बयान पर बावनकुले की प्रतिक्रिया, ‘मुझे नहीं पता कि अर्थव्यवस्था कब तक चलेगी’​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,191फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें