28.4 C
Mumbai
Tuesday, June 23, 2026
होमबिजनेसPM मोदी ने 11 राज्यों को 9 वंदे भारत की दी सौगात,...

PM मोदी ने 11 राज्यों को 9 वंदे भारत की दी सौगात, जाने राज्यों के नाम      

वंदे भारत ट्रेनें पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों में तेजी ला दी  हैं। भारत में जो आज आत्म विश्वास बना है वह कई दशकों से नहीं था।  

Google News Follow

Related

पीएम मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नौ वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये ट्रेनों 11 राज्यों में संचालित होंगी। सबसे बड़ी बात यह है कि ये ट्रेने अपने मार्गो पर सुपर फास्ट होंगी और यात्रियों का समय बचाएगी। ये वंदे भारत एक्सप्रेस राजस्थान, तमिलनाडु,ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल और गुजरात में चलेंगी।

 भारत का आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है: वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के बाद उन्होंने कहा कि ” वंदे भारत ट्रेनें पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों में तेजी ला दी हैं। भारत में जो आज आत्मविश्वास बना है वह कई दशकों से नहीं था। उन्होंने कई स्टेशनों पर महिला कर्मचारियों संचालित किये जाने पर रेलवे को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार रेलवे को और सुगम बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में वनडे भारत एक्सप्रेस हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में एक दिन जितने लोग सफर करते है। उतना तो कई देशों की जनसंख्या भी नहीं है।

रेलवे का कई गुना बजट बढ़ाया:  पीएम मोदी ने पूर्वर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने भारतीय रेलवे पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन मौजूदा सरकार भारतीय रेलवे का कायाकल्प करने के लिए लगातार काम कर रही है ,उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद से रेलवे का कई गुना बजट बढ़ाया है। साथ सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण पर जोर दे रही है।

ये हैं नई वंदे भारत एक्सप्रेस:  उदयपुर -जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, तिरुनेलवेली मदुरै -चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस, हैदराबाद -बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस। विजयवाड़ा -चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, कासरगोड तिरुवंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस, राउरकेला -भुनेश्वर -पूरी वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस और जामनगर -अहमदनगर वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।
ये भी पढ़ें         

 

मन की बात: PM मोदी G20, चंद्रयान-3 सहित कई मुद्दों को छुआ     

जाने PM मोदी ने “मन की बात” में जर्मनी की कैसामी का क्यों किया जिक्र?     

सत्ता में आए तो ओबीसी महिला आरक्षण बिल में संशोधन – खड़गे​ !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,288फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें